More
    HomeNationalEknath Shinde बोले- मुझे सीएम पद की नहीं है लालसा, पीएम मोदी...

    Eknath Shinde बोले- मुझे सीएम पद की नहीं है लालसा, पीएम मोदी का फैसला मंजूर…”, फडणवीस के CM बनने का रास्ता साफ

    Published on

    spot_img

    महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव का नतीजा आ चुका है। सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन ने जबरदस्त वापसी की है। महायुति गठबंधन ने 288 में से 230 सीटों पर जीत दर्ज की है। वहीं, एमवीए गठबंधन को केवल 46 सीट मिलीं है। सरकार बनाने को लेकर Eknath Shinde ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस किया।

    शिवसेना शिंदे गुट के प्रमुख एकनाथ शिंदे ने बुधवार यानी 27 नवंबर को सीएम पद को लेकर चल रही चर्चाओं को विराम दे दिया है। Eknath Shinde ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि मेरे मन में सीएम बनने की लालसा नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह जो भी निर्णय लेंगे मुझे मंजूर होगा।

    उन्होंने आगे कहा कि सरकार बनाते समय मेरी तरफ से कोई अड़चन नहीं आएगी। मैं चट्टान की तरह साथ खड़ा रहूंगा। बीजेपी की बैठक में जो निर्णय लिया जाएगा हमें मान्य होगा। शिंदे ने कहा कि बीजेपी का सीएम मुझे मंजूर है।

    मैं रोने वालों और लड़ने वालों में से नहीं हूं- Eknath Shinde

    Eknath Shinde ने कहा कि पिछले ढाई साल में पीएम नरेंद्र मोदी और अमित शाह ने मेरा पूरा सहयोग किया। अमित शाह और पीएम मोदी ने बालासाहेब ठाकरे के एक आम शिवसैनिक को सीएम बनाने के सपने को पूरा किया है। वे हमेशा मेरे साथ खड़े रहे हैं। उन्होंने मुझ पर विश्वास किया। मुझे मुख्यमंत्री बनाया और बड़ी जिम्मेदारी दी। मैं रोने वालों और लड़ने वालों में से नहीं हूं। मैं भागने वाला नहीं समाधान करने वाला व्यक्ति हूं। हम मिलकर काम करने वाले लोग हैं। ढाई साल तक हमने खूब काम किया है। महाराष्ट्र में विकास की रफ्तार बढ़ी है। हमने हर वर्ग की भलाई के लिए काम किया है।

    मैंने खुद को कभी मुख्यमंत्री नहीं समझा- Eknath Shinde

    Eknath Shinde ने कहा कि महाराष्ट्र के लोगों ने महायुति को बहुमत दिया है। मैं जनता को धन्यवाद देता हूं। जनता ने महायुति पर विश्वास जताया है। विकास की योजनाओं को समर्थन मिला है। आम आदमी को कहां-कहां दिक्कत आती है, मैं समझता हूं। मैंने खुद को कभी मुख्यमंत्री नहीं समझा। मैंने आम आदमी की तरह काम किया। महाराष्ट्र की समस्याओं को दूर करने की कोशिश की है। हमारे काम का नतीजा दिख रहा है। हमने लाडली बहन योजना का काम शुरू कर दिया है। मैं लाडली बहनों का लाडला भाई हूं।

    पीएम मोदी और अमित शाह का फैसला होगा मंजूर- Eknath Shinde

    Eknath Shinde ने कहा कि अगर मेरी वजह से महाराष्ट्र में सरकार बनाने में कोई समस्या आती है तो पीएम मोदी और अमित शाह अपने में कोई संदेह न लाएं और आप जो भी फैसला लेंगे, वह मुझे मंजूर है। उन्होंने कहा कि आप हमारे परिवार के मुखिया हैं। जिस तरह से बीजेपी के लोग आपके फैसले को स्वीकार करते हैं, हम भी उसी तरह से आपके फैसले को स्वीकार करेंगे। मैंने कल पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को फोन किया और उन्होंने बताया कि मेरी वजह से सरकार बनाने में कोई समस्या नहीं होगी।

    दिल्ली आएंगे शिंदे, फडणवीस और पवार

    सूत्रों के मुताबिक महाराष्ट्र के तीनों बड़े नेता एकनाथ शिंदे, देवेन्द्र फडणवीस और अजीत पवार के दिल्ली आने की संभावना है। कल तीनों बड़े नेताओं की मुलाकात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हो सकती है। पीएम मोदी से मुलाकात कर शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने का न्योता देंगे। साथ ही बीजेपी के अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृह मंत्री अमित शाह से भी मुलाकात होगी। इस दौरान संयुक्त रूप से मिलकर मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान कर सकते है।

    Latest articles

    Delhi Ration Card Online Apply: दिल्ली में नए राशन कार्ड जारी करने की प्रक्रिया शुरू, पूरी व्यवस्था हुई डिजिटल

    Delhi Ration Card Online Apply: दिल्ली की मुख्यमंत्री ने कहा कि राजधानी में नए...

    Bakra Eid से पहले दिल्ली सरकार की सख्ती, अवैध कुर्बानी और पशु बाजारों पर होगी कानूनी कार्रवाई

    Bakra Eid Guidelines: दिल्ली सरकार के मंत्री ने आगामी बकरीद त्योहार (Bakra Eid) को...

    Bandi Sanjay Kumar के बेटे पर POCSO मामला दर्ज, परिवार पर वसूली के आरोप भी

    Hyderabad में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री Bandi Sanjay Kumar के बेटे बंदी भागीरथ साई...

    Abhishek Banerjee ने पश्चिम बंगाल चुनाव प्रक्रिया और हिंसा को लेकर उठाए गंभीर सवाल

    All India Trinamool Congress के वरिष्ठ नेता Abhishek Banerjee ने हाल ही में संपन्न...

    More like this

    Delhi Ration Card Online Apply: दिल्ली में नए राशन कार्ड जारी करने की प्रक्रिया शुरू, पूरी व्यवस्था हुई डिजिटल

    Delhi Ration Card Online Apply: दिल्ली की मुख्यमंत्री ने कहा कि राजधानी में नए...

    Bakra Eid से पहले दिल्ली सरकार की सख्ती, अवैध कुर्बानी और पशु बाजारों पर होगी कानूनी कार्रवाई

    Bakra Eid Guidelines: दिल्ली सरकार के मंत्री ने आगामी बकरीद त्योहार (Bakra Eid) को...

    Bandi Sanjay Kumar के बेटे पर POCSO मामला दर्ज, परिवार पर वसूली के आरोप भी

    Hyderabad में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री Bandi Sanjay Kumar के बेटे बंदी भागीरथ साई...