More
    HomeEntertainmentइस हफ्ते रिलीज नहीं होगी Kangana की 'Emergency', जानिए वजह

    इस हफ्ते रिलीज नहीं होगी Kangana की ‘Emergency’, जानिए वजह

    Published on

    spot_img

    बीजेपी सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत (Kanagana Ranaut) की नई मूवी ‘इमरजेंसी’ (Emergency) की रिलीज टल गई है। यह फिल्म इसी हफ्ते 6 सितंबर को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होनी थी।

    कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने आरोप लगाया था कि सेंसर बोर्ड (Censor Board) के सदस्यों को धमकी मिल रही है। कंगना ने एक वीडियो शेयर करते हुए यह भी दावा किया था कि फिल्म को सेंसर बोर्ड (CBFC) की मंजूरी नहीं मिली है।

    ‘इमरजेंसी’ फिल्म रिलीज होने से पहले विवादों में आ गई है। सिख समुदाय का आरोप है कि इस फिल्म में ऐतिहासिक तथ्यों को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया है। सिख समुदाय ने मांग की है कि फिल्म पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया जाए और कंगना के खिलाफ कड़ी कार्रवाई भी की जाए।

    इस फिल्म के विरोध में देशभर के अलग-अलग जगहों पर सिख समुदाय के लोग प्रदर्शन भी कर रहे हैं। मामला कोर्ट में भी पहुंच गया है।

    फिल्म ‘इमरजेंसी’ का मामला पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय (High Court of Punjab and Haryana) में पहुंच गया है। सिख समुदाय के लोगों ने ‘इमरजेंसी’ को दिए गए सेंसर बोर्ड सर्टिफिकेट को रद्द करने की मांग की थी। इनकी मांग है कि सिनेमाघरों में रिलीज होने से पहले इस फिल्म को सिख समुदाय की प्रमुख हस्तियों द्वारा समीक्षा की अनुमति दी जानी चाहिए।

    कांग्रेस सांसद और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी (Charanjit Singh Channi) ने पिछले दिनों कहा था कि एसजीपीसी की अनुमति के बिना न तो फिल्म चलेगी और न ही चलने दी जाएगी।

    चन्नी ने कहा था, ‘पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश पुराने पंजाब का हिस्सा है और सभी का आपस में भाईचारा है। आपसी सांझ न कभी टूटी है और न टूटने दी जाएगी।’

    ‘इमरजेंसी’ मूवी देश में 1975 से 1977 के बीच 21 महीने तक लगे आपातकाल की पृष्ठभूमि पर बनी है। बीजेपी नेता और हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट (Mandi Lok Sabha Seat) से सांसद कंगना रनौत इस फिल्म में इंदिरा गांधी के किरदार में दिखेंगी।

    यह फिल्म काफी पहले रिलीज होनी थी लेकिन कंगना के लोकसभा चुनाव प्रचार के चलते इसकी रिलीज में देरी हो रही थी। मंडी सीट से जीत के बाद कंगना ने फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा की और फिल्म का नया पोस्टर जारी किया था।

    Latest articles

    Delhi Ration Card Online Apply: दिल्ली में नए राशन कार्ड जारी करने की प्रक्रिया शुरू, पूरी व्यवस्था हुई डिजिटल

    Delhi Ration Card Online Apply: दिल्ली की मुख्यमंत्री ने कहा कि राजधानी में नए...

    Bakra Eid से पहले दिल्ली सरकार की सख्ती, अवैध कुर्बानी और पशु बाजारों पर होगी कानूनी कार्रवाई

    Bakra Eid Guidelines: दिल्ली सरकार के मंत्री ने आगामी बकरीद त्योहार (Bakra Eid) को...

    Bandi Sanjay Kumar के बेटे पर POCSO मामला दर्ज, परिवार पर वसूली के आरोप भी

    Hyderabad में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री Bandi Sanjay Kumar के बेटे बंदी भागीरथ साई...

    Abhishek Banerjee ने पश्चिम बंगाल चुनाव प्रक्रिया और हिंसा को लेकर उठाए गंभीर सवाल

    All India Trinamool Congress के वरिष्ठ नेता Abhishek Banerjee ने हाल ही में संपन्न...

    More like this