PIB Fact Check: सोशल मीडिया पर BSNL का एक नोटिस वायरल हो रहा है। जिसमें दावा किया जा रहा है कि TRAI द्वारा ग्राहक का KYC निलंबित कर दिया गया है और ग्राहक का सिम कार्ड 24 घंटे के अंदर ब्लॉक कर दिया जाएगा।
PIB Fact Check ने कहा है कि यह दावा पूरी तरह फर्जी है।
भारत सरकार के प्रेस ब्यूरो (PIB) की फैक्ट चेकिंग यूनिट ने इस लेटर की पड़ताल की है और इसे फर्जी करार दिया है।
PIB Fact Check ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा-
क्या आपको भी कथित तौर पर BSNL से एक नोटिस मिला है, जिसमें दावा किया गया है कि TRAI द्वारा ग्राहक का KYC निलंबित कर दिया गया है। और सिम कार्ड को 24 घंटे के अंदर ब्लॉक कर दिया जाएगा।
PIB ने लिखा कि सावधान, यह नोटिस फर्जी है। BSNL कभी भी ऐसा कोई नोटिस नहीं भेजता।


