FACT CHECK: सोशल मीडिया पर एक कॉल रिकॉर्डिंग वायरल हो रही है। जिसमें दावा किया जा रहा है कि कॉल कस्टम विभाग के तरफ से किया जा रहा है।
भारत सरकार की प्रेस ब्यूरो (PIB) की फैक्ट चेकिंग यूनिट ने इस वायरल ऑडियो को फर्जी करार दिया है।
PIB ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि क्या आपके पास भी कस्टम विभाग के नाम से कॉल आया है। भले ही आपने कुछ ऑर्डर किया हो न किया हो?
PIB ने आगे लिखा कि यह एक घोटाला है। भारतीय सीमा शुल्क विभाग (कस्टम विभाग) व्यक्तिगत बैंक खातों में सीमा शुल्क का भुगतान करने के लिए कभी भी कॉल/एसएमएस नहीं करता है। PIB ने आगे लिखा कि कस्टम विभाग की वेबसाइट पर डीआईएन के साथ कस्टम विभाग शुल्क के सभी संचारों को सत्यापित करें।


