FACT CHECK: सोशल मीडिया पर एक पत्र वायरल हो रहा है। जिसमें दावा किया जा रहा है कि यह पत्र भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र का है।
PIB Fact Check ने इस दावे को पूरी तरह से फर्जी बताया है।
भारत सरकार की प्रेस सूचना ब्यूरो (PIB) की फैक्ट चेकिंग यूनिट ने इस वायरल पत्र को फर्जी करार दिया है।
PIB ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि सोशल मीडिया पर भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (I4C) द्वारा जारी एक पत्र लोगों को मिल रहा है। जिसमें उनके खिलाफ कई आरोप लगाए गए हैं और गिरफ्तारी से बचने के लिए जवाब मांगा गया है।
PIB ने आगे लिखा कि यह पत्र फर्जी है। I4C या भारत सरकार के अधीन किसी संगठन द्वारा ऐसा कोई पत्र जारी नहीं किया गया है।


