Fact Check: सोशल मीडिया पर एक मैसेज वायरल हो रहा है। जिसमें दावा किया जा रहा है कि भारत सरकार प्रधानमंत्री बेरोजगारी भत्ता योजना के तहत प्रति माह 3500 रुपए दे रही है।
PIB Fact Check ने कहा है कि यह दावा पूरी तरह से फर्जी है।
भारत सरकार की प्रेस ब्यूरो (PIB) की फैक्ट चेकिंग यूनिट ने इस वायरल मैसेज की पड़ताल की है और इसे फर्जी करार दिया है।
PIB ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा-
क्या आपको भी भारत सरकार द्वारा ‘प्रधानमंत्री बेरोजगारी भत्ता योजना’ के तहत प्रति माह 3500 रुपए मिलने का दावा करने वाला WhatsApp फॉरवर्ड मैसेज प्राप्त हुआ है?
PIB ने आगे लिखा यह दावा भ्रामक है। भारत सरकार द्वारा ऐसी कोई योजना नहीं चलाई जा रही है।


