Fact Check: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें दावा किया जा रहा है कि केंद्र सरकार एक परिवार एक नौकरी योजना के तहत प्रत्येक परिवार के एक सदस्य को नौकरी दे रही है।
PIB Fact Check ने कहा है कि यह दावा पूरी तरह फर्जी है।
भारत सरकार की प्रेस ब्यूरो (PIB) की फैक्ट चेकिंग यूनिट ने इस वायरल वीडियो को फर्जी करार दिया है।
PIB Fact Check ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि फर्जी योजनाओं से सावधान रहें। यूट्यूब पर एक वीडियो वायरल है जिसमें दावा किया जा रहा है कि केंद्र सरकार “एक परिवार एक नौकरी योजना” के तहत प्रत्येक परिवार के एक सदस्य को नौकरी देगी।
PIB ने पोस्ट में लिखा, केंद्र सरकार द्वारा ऐसी कोई घोषणा नहीं की गई है। यूट्यूब चैनल “GOVT DUNIYA (LOANYOJNA)” के वीडियो थंबनेल का यह दावा फर्जी है।


