PIB Fact Check: क्या आपके पास कभी कोई ऐसी कॉल आई है जिसमें सामने वाले ने खुद को कस्टम विभाग से जुड़े होने का दावा किया।
लोगों को ऐसी कॉल आ रही हैं जबकि उन्होंने कुछ ऑर्डर नहीं किया है। दरअसल, यह एक स्कैम है। इससे बचकर रहने की जरूरत है।
भारत सरकार के प्रेस सूचना ब्यूरो (PIB) की फैक्ट चेकिंग इकाई ने ऐसे मैसेज को लेकर लोगों को सतर्क किया है।
PIB फैक्ट चेक (Fact Check) ने ऐसे ही एक मैसेज की तस्वीर शेयर करते हुए कहा है कि भारतीय कस्टम विभाग कभी भी व्यक्तिगत बैंक खातों में कस्टम ड्यूटी का भुगतान करने के लिए कॉल/एसएमएस नहीं करता।
PIB फैक्ट चेक के मुताबिक, लोग CBIC की वेबसाइट पर DIN के साथ भारतीय कस्टम विभाग के सभी कम्यूनिकेशन को सत्यापित करें।


