PIB Fact Check: मोबाइल टावर लगाने के नाम पर धोखाधड़ी की घटनाएं बढ़ी हैं। ऐसे जालसाज मोबाइल टावर लगाने के नाम पर लोगों से पैसे भी ठग रहे हैं।
ऐसे ही एक मामले में दूरसंचार विभाग की तरफ से मोबाइल टावर लगाने का दावा किए जाने का एक फर्जी एनओसी कई लोगों को भेजा गया है।
भारत सरकार के प्रेस सूचना ब्यूरो (PIB) की फैक्ट चेकिंग इकाई ने ऐसे फर्जी एनओसी को लेकर लोगों को आगाह किया है।
PIB फैक्ट चेक (Fact Check) ने इस एनओसी की तस्वीर शेयर करते हुए कहा है कि मोबाइल टावर लगाने के लिए धोखाधड़ी करने वालों से सावधान रहें।
PIB फैक्ट चेक के मुताबिक, दूरसंचार विभाग द्वारा जारी एक नकली एनओसी में कथित तौर पर प्राप्तकर्ता के स्थान पर मोबाइल टावर लगाने का दावा किया गया है और अनुबंध शुल्क के रूप में ₹2,500 मांगे गए हैं।
जबकि दूरसंचार विभाग ने ऐसा कोई प्रमाणपत्र जारी नहीं किया है


