PIB Fact Check: प्रधानमंत्री आधार कार्ड योजना से जुड़ा एक संदेश कुछ लोगों को भेजा जा रहा है। यह संदेश फ़र्ज़ी है।
इस संदेश में दावा किया जा रहा है कि प्रधानमंत्री आधार कार्ड योजना के तहत लोगों को लोन दिया जाएगा।
इस संदेश के साथ एक मोबाइल नंबर भी शेयर किया जा रहा है।
भारत सरकार के प्रेस सूचना ब्यूरो (PIB) की फैक्ट चेकिंग यूनिट ने इस संदेश की पड़ताल की और इसे फ़र्ज़ी करार दिया है।
PIB फैक्ट चेक (Fact Check) ने कहा है- “एक मैसेज में पीएम योजना के तहत आधार कार्ड से 2% सालाना ब्याज पर लोन दिए जाना का दावा किया जा रहा है। कृपया ऐसे फर्जी संदेशों को शेयर न करें। यह आपकी निजी जानकारी चुराने का भी प्रयास हो सकता है”


