FACT CHECK: सोशल मीडिया पर BRICS देशों की मुद्रा (Currency) वायरल हो रहा है। जिसमें दावा किया जा रहा है कि BRICS देशों ने अपनी अलग Currency निकाली है। इसे जल्द से जल्द अपना लें।
PIB Fact Check ने कहा है कि यह दावा पूरी तरह से फर्जी है।
भारत सरकार के प्रेस ब्यूरो (PIB) की फैक्ट चेकिंग यूनिटट ने इस वायरल Currency को फर्जी करार दिया है।
PIB ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि BRICS देशों के Currency को अपनाने के संबंध में सोशल मीडिया पर कई समाचार रिपोर्ट और पोस्ट प्रसारित हो रहे हैं। PIB ने इन दावों को फर्जी बताया है। PIB ने पोस्ट में आगे लिखा कि BRICS की कोई सामान्य Currency नहीं है।


