FACT CHECK: सोशल मीडिया पर एक न्यूज वायरल हो रहा है। जिसमें दावा किया जा रहा है कि पीएमओ के पास 2047 तक का कोई विजन डॉक्यूमेंट नहीं है।
PIB Fact Check ने कहा कि यह दावा पूरी तरह से फर्जी है।
भारत सरकार के प्रेस ब्यूरो (PIB) की फैक्ट चेकिंग यूनिट ने इस वायरल न्यूज को फर्जी करार दिया है।
PIB ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि आरटीआई प्रतिक्रिया का हवाला देते हुए वायर डॉट इन ने दावा करते हुए खबर छापी कि पीएमओ ने कहा कि उसके पास विजन डॉक्यूमेंट 2047 पर परामर्श का कोई रिकॉर्ड नहीं है।
PIB ने कहा कि यह दावा भ्रामक है। आरटीआई प्रतिक्रिया में कहा गया कि अनुरोध आरटीआई अधिनियम, 2005 की धारा 2 (एफ) के अनुसार सूचना की परिभाषा के अंतर्गत नहीं आता है।


