FACT CHECK: सोशल मीडिया पर एक नोटिस वायरल हो रहा है। जिसमें दावा किया जा रहा है कि खादी इंडिया पीएमईजीपी योजना के तहत 51 हजार के भुगतान पर 17 लाख रुपए का ऋण दे रही है।
PIB Fact Check ने इस दावे को पूरी तरह से फर्जी बताया है।
भारत सरकार की प्रेस ब्यूरो (PIB) की फैक्ट चेकिंग यूनिट ने इस वायरल नोटिस को फर्जी करार दिया है।
PIB ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि खादी इंडिया के नाम से कथित तौर पर एक फर्जी नोटिस वायरल हो रहा है। नोटिस में दावा किया जा रहा है कि एमएसएमई मंत्रालय ने पीएमईजीपी योजना के तहत 51,000 रुपए के भुगतान पर 17 लाख का ऋण दिया जा रहा है।
PIB ने आगे लिखा कि एमएसएमई मंत्रालय अपनी किसी भी क्रेडिट योजना के लिए व्यक्तिगत लाभार्थियों के साथ सीधे तौर पर बात नहीं करता है।


