Fact Check: सोशल मीडिया पर एक नोटिस वायरल हो रहा है। जिसमें दावा किया जा रहा है कि मोबाइल टावर लगाने के लिए 5000 की जमा राशि मांगी जा रही है।
PIB Fact Check ने कहा है कि यह दावा पूरी तरह से फर्जी है।
भारत सरकार के प्रेस ब्यूरो (PIB) की फैक्ट चेकिंग यूनिट ने इस वायरल नोटिस को फर्जी करार दिया है।
PIB ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि क्या आपको भी TRAI के नाम से जारी हुआ कोई नोटिस मिला है? जिसमें TRAI मोबाइल टावर लगाने के लिए 5,000 रुपए की जमा राशि मांग रही है। PIB ने इस नोटिस को फर्जी बताया है। TRAI कभी भी ऐसा कोई पत्र जारी नहीं करता है।


