PIB FACT CHECK: सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रहा है। जिसमें दावा किया जा रहा है कि कार्ड को स्क्रैच करने पर पीएम मुद्रा योजना के तहत 1999 रुपए मिलेगें।
भारत सरकार की प्रेस ब्यूरो (PIB) की फैक्ट चेकिंग यूनिट ने इस वायरल मैसेज को फर्जी करार दिया है।
PIB Fact Check ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि कार्ड स्क्रैच करने पर पीएम मुद्रा योजना के तहत सभी लोगों के खाते में 1999 रुपए आएंगे।
PIB ने आगे लिखा कि यह दावा फर्जी है। किसी भी संदिग्ध स्क्रैच कार्ड या लिंक पर क्लिक न करें।


