PIB FACT CHECK: सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रहा है। जिसमें दावा किया जा रहा है कि मालगाड़ी अपने गंतव्य तक पहुंचने में तीन साल लगाती है।
भारत सरकार की प्रेस ब्यूरो (PIB) की फैक्ट चेकिंग यूनिट ने इस वायरल वीडियो को फर्जी करार दिया है।
PIB Fact Check ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि कई समाचार रिपोर्टों और सोशल मीडिया पोस्टों में दावा किया गया है कि एक मालगाड़ी को अपने गंतव्य तक पहुंचने में तीन साल से अधिक का समय लगता है।
PIB ने कहा कि यह दावा भ्रामक है। भारतीय रेलवे में किसी भी मालगाड़ी को अपने गंतव्य तक पहुंचने में इतना समय नहीं लगता है।


