Fact Check: सोशल मीडिया पर एक मैसेज वायरल हो रहा है। जिसमें दावा किया जा रहा है कि भारत सरकार ने WhatsApp पर नजर रखने के लिए नई गाइडलाइन जारी की है।
PIB Fact Check ने कहा कि यह दावा पूरी तरह से फर्जी है।
भारत सरकार की प्रेस सूचना ब्यूरो (PIB) की फैक्ट चेकिंग यूनिट ने इस वायरल मैसेज को फर्जी करार दिया है।
PIB ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि सोशल मीडिया पर एक मैसेज वायरल हो रहा है। जिसमें दावा किया जा रहा है कि भारत सरकार ने चैट पर नजर रखने और लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए नई WhatsApp गाइडलाइन जारी की है।
PIB ने आगे लिखा यह मैसेज फर्जी है। सरकार ने ऐसी कोई गाइडलाइन जारी नहीं की है।


