More
    HomeWorld newsG-20: प्रधानमंत्री मोदी और पीएम मेलोनी की मुलाकात, जानिए किन मुद्दों पर...

    G-20: प्रधानमंत्री मोदी और पीएम मेलोनी की मुलाकात, जानिए किन मुद्दों पर हुई बात

    Published on

    spot_img

    ब्राजील के रियो डी जेनेरियो में G-20 शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी की मुलाकात हुई है। दोनों नेताओं ने इस दौरान भारत और इटली के बीच रणनीतिक साझेदारी के महत्व को स्वीकार किया।

    भारत के प्रधानमंत्री कार्यालय की तरफ से जारी एक बयान में कहा गया है कि सोमवार को द्विपक्षीय बैठक के दौरान दोनों नेताओं ने अपने सहयोग को मजबूत करने पर सहमति जताई।

    बयान के मुताबिक दोनों नेताओं ने भारत-इटली साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए एक ज्वाइंट स्ट्रेटेजिक एक्शन प्लान के साथ-साथ टाइम सेंसिटिव इनिशिएटिव की सीरीज की रूपरेखा तैयार की।

    प्रधानमंत्री मोदी की मेलोनी के साथ बातचीत में कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों में दोनों देशों के बीच साझेदारी बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित किया गया।

    प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “रियो डी जेनेरियो G-20 शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी से मिलकर मुझे खुशी हुई। हमारी बातचीत रक्षा, सुरक्षा, व्यापार और टेक्नोलॉजी में संबंधों को मजबूत बनाने पर केंद्रित रही। हमने संस्कृति, शिक्षा और ऐसे अन्य क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के बारे में भी बात की। भारत-इटली की दोस्ती एक बेहतर दुनिया के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे सकती है।”

    इतालवी प्रधानमंत्री मेलोनी ने भी एक्स पर पोस्ट किया, “भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलकर हमेशा बहुत खुशी होती है। रियो डी जेनेरियो में G-20 शिखर सम्मेलन के अवसर पर भी हमारी मुलाकात हुई।”

    पीएम मेलोनी ने आगे कहा, “यह बातचीत एक अनमोल अवसर थी, जिसने हमें व्यापार और निवेश, साइंस-टेक्नोलॉजी, स्वच्छ ऊर्जा, अंतरिक्ष, रक्षा, कनेक्टिविटी जैसे प्रमुख क्षेत्रों में 2025-29 के लिए एक ज्वाइंट स्ट्रेटेजिक एक्शन प्लान की घोषणा के साथ भारत-इटली रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए अपनी साझा प्रतिबद्धता की पुष्टि करने की अनुमति दी।”

    इतालवी प्रधानमंत्री ने कहा, “हमने दोनों देशों की अर्थव्यवस्थाओं, नागरिकों के लाभ के लिए और लोकतंत्र, कानून के शासन, विकास के साझा मूल्यों के समर्थन में अपनी द्विपक्षीय साझेदारी को और गहरा करने के लिए मिलकर काम करना जारी रखने पर सहमति जताई।”

    (आईएएनएस)

    Latest articles

    Karnataka SIR में 1.1 करोड़ से ज्यादा मतदाता रिकॉर्ड हटाए जाने का दावा, 62 लाख नाम ‘Permanently Shifted’ श्रेणी में; प्रक्रिया पर उठे गंभीर...

    बेंगलुरु: कर्नाटक (Karnataka) में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान बड़ी...

    गुजरात के Morbi में कुएं का पानी लगातार हिलता दिखा, भूकंप नहीं बल्कि भूजल रिचार्ज है वजह: विशेषज्ञ

    गुजरात | मोरबी: गुजरात के मोरबी (Morbi) जिले के एक गांव में कुएं का...

    Greater Noida Authority की कथित लापरवाही से 6 वर्षीय बच्चे की मौत, कार्रवाई की मांग तेज

    ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण (Greater Noida Authority) की कथित लापरवाही के कारण एक...

    Ghaziabad: सोसायटी की लिफ्ट में दो लोगों के बीच जमकर मारपीट, CCTV वीडियो वायरल

    Ghaziabad: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद स्थित एक रिहायशी सोसायटी की लिफ्ट में दो लोगों...

    More like this