More
    HomeCrimeLawrence Bishnoi: जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई कैसे चलाता है जुर्म का...

    Lawrence Bishnoi: जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई कैसे चलाता है जुर्म का साम्राज्य! एपी ढिल्लों और सलमान खान का कनेक्शन?

    Published on

    spot_img

    गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई (Gangster Lawrence Bishnoi) आए दिन सुर्खियों में बना रहता है। सिद्धू मुसेवाला की हत्या के बाद अपराध की दुनिया में लॉरेंस के नाम की सनसनी बनी रहती है। हाल ही में लॉरेंस के गैंग ने पंजाबी सिंगर और रैपर के घर पर गोली चलाने की बात कबूल की है। लेकिन सवाल ये है कि जेल में रहकर लॉरेंस ये सब कैसे कर लेता है, आइए जानते हैं।

    लॉरेंस बिश्नोई (Lawrence Bishnoi), अपराध की दुनिया का वो नाम है जिससे कोई भी अंजान नहीं है। काले कारनामे और जुर्म की ऐसी कोई वारदात नहीं जिसके पाप का काला दाग़ लॉरेंस के दामन पर ना लगा हो। लॉरेंस बिश्नोई पर 50 से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं। इसमें हत्या, हत्या की कोशिश, फिरौती, लूटपाट जैसे केस शामिल हैं। 2014 में लॉरेंस बिश्नोई पहली बार गिरफ्तार हुआ था। उसे राजस्थान पुलिस ने एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार किया था। हालांकि पेशी के लिए राजस्थान से पंजाब ले जाने के दौरान वो रास्ते से फरार हो गया था। जिसको बाद 2016 में उसे फिर से दबोचा गया, और तिहाड़ जेल (Tihar Jail) में कैद किया गया।

    जेल से चलता है लॉरेंस के जुर्म का खेल !

    लॉरेंस बिश्नोई जेल में बैठकर साज़िश रचता है, जेल के बाहर उसके गुर्गे उस साजिश को अंजाम तक पहुंचाते हैं। वो वारदात की प्लानिंग करता है और देश के किसी भी कोने में उसके शूटर गोलियां बरसाते हैं। इस काम में उसके कई साथी गैंगस्टर शामिल हैं, जो विदेशों में बैठकर लॉरेंस का हुक्म बजाते हैं। उसके इशारे पर संगीन से संगीन वारदात को अंजाम दे सकते हैं। मगर सवाल ये है कि आख़िर जेल में बैठकर लॉरेंस इतना सब कैसे कर लेता है आइए जानते हैं –

    शूटर्स का प्लेसमेंट सेल

    दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच का दावा है कि लॉरेंस बिश्नोई की प्लेसमेंट सेल है। जो युवा और नाबालिग लड़कों का ब्रेनवॉश करती है और उन्हें गैंग में शामिल करती है। दिल्ली पुलिस ने बताया कि नरेश शेट्टी नाम का शख़्स लॉरेंस का राइट हैंड है। नरेश शेट्टी पैसे, गाड़ी और ऐश ओ आराम का लालच दे कर नए लोगों को गैंग का हिस्सा बनाता है। इसके बाद पूरे देश में जाल बिछाकर फिरौती और टारगेट अटैक किए जाते हैं। नरेश शेट्टी के कंधों पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के लिए मैन पॉवर जुटाने की जिम्मेदारी है।

    दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच (Delhi Police Crime Brach) जब Lawrence Bishnoi गैंग की जड़ों तक पहुंची तो सनसनीखेज खुलासा हुआ। पता चला कि प्लेसमेंट एजेंसी की तर्ज पर दिल्ली, हरियाणा, पंजाब की जेल हो या फिर सोशल मीडिया प्लेटफार्म, नरेश शेट्टी जहां जहां मौजूद रहा वहां उसने अपने वशीकरण के साए में दर्जनों नाबालिग लड़कों की भर्ती गैंग के लिए की। ये दावा खुद नरेश शेट्टी ने क्राइम ब्रांच के सामने किया है। क्राइम ब्रांच के अधिकारी बताते हैं कि नरेश शेट्टी इस तरह से नाबालिग लड़कों से बात करता है जैसे वो उनका वशीकरण कर रहा है। कुछ देर की बातचीत या मुलाकात के बाद नाबालिग बड़ी आसानी से लॉरेंस बिश्नोई गैंग में शामिल हो जाता हैं।

    ऐसे चलता है लॉरेंस का गैंग

    नरेश शेट्टी की मानें तो देश भर में करीब 500 ऐसे लोग हैं जो अलग अलग जेलों से या सोशल मीडिया साइट्स के जरिए गैंग से जुड़े हैं। नाबालिगों को गो गो, बॉबी, डेविल, रॉकेट जैसे कोड नेम दिए जाते हैं। लड़कों को कोड नेम देने के बाद उन्हें काम पर लगा दिया जाता है। शराब कारोबारी से फिरौती, बिजनेसमैन से वसूली, वसूली न मिलने पर उनके घर और दफ्तर पर फायरिंग, टोल प्लाजा के मालिक, बड़े दवा कारोबारी, कार शो रूम के मालिक, बड़ी गारमेंट्स फैक्ट्री के मालिक से वसूली में इन्हीं लड़कों का इस्तेमाल किया जाता है। बताते चलें कि नरेश शेट्टी इस वक्त दिल्ली की तिहाड़ की जेल नंबर 15 में बंद है.

    जेल से चलता है Lawrence Bishnoi का नेटवर्क

    लॉरेंस ने इंटरव्यू में बताया है कि उसका नेटवर्क देश के कोने कोने में फैला है। जेल के बाहर बैठे उसके साथी, गोल्डी बराड़, काला राणा, गुरलाल बराड़ और काला जठेड़ी उसके गैंग को संभालते हैं। Lawrence Bishnoi ने ये भी कबूला है कि वो अपने गैंग के लिए हथियारों की तस्करी भी कराता रहा है। उसने अपने करीबी गैंगस्टर रोहित चौधरी के मार्फत आर्म्स सप्लायर कुर्बान चौधरी उर्फ शहजाद से हथियारों की मोटी खेप खरीदी थी। इनमें करीब 2 करोड़ रुपये के 25 हथियार शामिल थे। इन हथियारों में 9 एमएम की पिस्टल से लेकर एके 47 जैसे कई हथियार शामिल हैं।

    लॉरेंस ने क्यूं चलवाई थी एपी ढिल्लों के घर पर गोली

    हाल ही में पंजाबी सिंगर एपी ढिल्लों को लेकर लॉरेंस का ताज़ा विवाद सामने आया है। लॉरेंस की गैंग ने कनाडा (Canada) में एपी ढिल्लों (AP Dhillon) के घर पर ताबड़तोड़ गोलियां चलवाई थीं। अब सवाल उठता है कि अचानक से एपी ढिल्लों से घर पर गोलियां चलवाने के पीछे लॉरेंस की क्या मंशा रही होगी। यहां आपको बताते दें कि हाल ही में एपी ढिल्लों ने सलमान खान (Salman Khan) और संजय दत्त (Sanjay Dutt) के साथ ‘ओल्ड मनी’ नाम का एक म्यूज़िक ट्रैक रिलीज़ किया था।

    लॉरेंस ने एक इंटरव्यू में ये भी कहा था कि सलमान खान हिरण वाले मामले में सामने से आकर माफ़ी मांग लें, तभी उसकी जान का पीछा लॉरेंस गैंग से छुटेगा, नहीं तो सलमान नतीजे के लिए तैयार रहें, आए दिन लॉरेंस और उसके पैसों पर पलने वाले गुंडे सलमान और उससे जुड़े लोगों के पीछे पड़े रहते हैं. इन सब को लेकर ही लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नया टारगेट एपी ढिल्लों को कहा जा रहा है.

    Latest articles

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां LPG टैंकर सुरक्षित रूप से Strait of Hormuz पार

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां एलपीजी...

    US–Israel–Iran War Live: 2 हफ्ते का सीज़फायर, ‘गोल्डन एज’ की बात—इस्लामाबाद में वार्ता तय

    US–Israel–Iran War Updates: Donald Trump ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अमेरिका...

    US-Israel-Iran War पर बड़ी अपडेट: 5 घंटों में बदला घटनाक्रम, युद्धविराम की ओर कदम

    US-Israel-Iran War: अमेरिका और ईरान युद्ध को लेकर 4 जरूरी बयान आए. इसकी पूरी...

    नालंदा घटना पर भड़कीं Dr. Kanchana Yadav, कहा—“यह सिर्फ एक घटना नहीं, व्यवस्था की सड़ांध”

    राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की राष्ट्रीय प्रवक्ता Dr. Kanchana Yadav ने बिहार के नालंदा...

    More like this

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां LPG टैंकर सुरक्षित रूप से Strait of Hormuz पार

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां एलपीजी...

    US–Israel–Iran War Live: 2 हफ्ते का सीज़फायर, ‘गोल्डन एज’ की बात—इस्लामाबाद में वार्ता तय

    US–Israel–Iran War Updates: Donald Trump ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अमेरिका...

    US-Israel-Iran War पर बड़ी अपडेट: 5 घंटों में बदला घटनाक्रम, युद्धविराम की ओर कदम

    US-Israel-Iran War: अमेरिका और ईरान युद्ध को लेकर 4 जरूरी बयान आए. इसकी पूरी...