बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान एक बार फिर से Ghajini 2 के साथ सिल्वर स्क्रीन पर वापसी की तैयारी कर रहे हैं। फिल्म निर्माता अल्लू अरविंद और मधु मंटेना ने आमिर खान से ‘गजनी’ के सिक्वल को बनाने की बात की है।
2008 में बनी गजनी एक सुपरहिट फिल्म रही थी। अल्लू अरविंद और मधु मंटेना Ghajini 2 तमिल भाषा में एक्टर सूर्या के साथ भी बनाना चाहते हैं।
दरअसल, फिल्म के निर्माता अल्लू अरविंद और मधु मंटेना Ghajini 2 को पैन इंडिया के लिए बनाना चाहते हैं, इसलिए वह हिन्दी भाषा के लिए आमिर खान और तमिल के लिए एक्टर सूर्या से बात कर रहे हैं। मतलब फिल्मी प्रेमियों को एक ही दिन, एक ही साथ दो-दो गजनी देखने को मिलेंगी।
एक्टर सूर्या ने पिंकविला से बात करते हुए कहा कि “मुझे आश्चर्य है कि आप लोग Ghajini 2 की अब बात कर रहे हैं। अल्लू अरविंद काफी समय पहले मेरे पास गजनी के सिक्वल के लिए आए थे। मैंने उनसे हां भी कर दी है। आपने सही कहा गजनी 2 की बात चल रही है।”
ऐसे में दावा किया जा रहा है कि हिंदी और तमिल भाषा की गजनी 2 को एक साथ बड़े पर्दे पर रिलीज किया जा सकता है। एक्टर सूर्या ने भी बताया था कि आमिर खान और वह गजनी 2 को एक साथ लेकर आने वाले हैं। ऐसे में अब फैंस गजनी 2 लेकर फैंस की एक्साइटमेंट काफी बढ़ गई है।
आमिर खान और सूर्या फिल्म को लेकर उत्सुक काफी हैं, लेकिन वह नहीं चाहते हैं कि फिल्म पर सिक्वल का टैग लगे। इसलिए फिल्म निर्माता दो भाषाओं में फिल्म को बनाना चाहते हैं। आप को बता दें कि 2008 में गजनी काफी सफल फिल्म रही थी। लोगों ने फिल्म को काफी पंसद किया था।
गजनी ने 2008 में बॉक्स ऑफिस पर 189 करोड़ की कमाई की थी। गजनी आमिर खान की पहली फिल्म थी जो बॉक्स ऑफिस 100 करोड़ क्लब में शामिल हुई थी। गजनी के टाइटल को सूर्या की फिल्म से रीमेक किया गया था। इसका डायरेक्शन अल्लू अरविंद और मधु मंटेना किया था। पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक गजनी के मेकर्स फिल्म के सीक्वल को लेकर एक खास तरह की प्लानिंग कर रहे हैं।


