More
    HomeCrimeJuice में पेशाब मिलाने के आरोप में दुकानदार की पिटाई, पुलिस ने...

    Juice में पेशाब मिलाने के आरोप में दुकानदार की पिटाई, पुलिस ने किया गिरफ्तार

    Published on

    spot_img

    उत्तर प्रदेश के गाज़ियाबाद (Ghaziabad) में फ्रूट जूस (juice) में पेशाब मिलकर पिलाने के आरोप में एक दुकानदार की स्थानीय लोगों ने जमकर पिटाई कर दी। पुलिस ने जूस की दुकान चलाने वाले शख्स और उसके सहायक को गिरफ्तार कर लिया है।

    घटना लोनी बॉर्डर इलाके की बताई जा रही है। यह मामला उस वक़्त सामने आया जब कुछ लोगों ने देखा कि दुकानदार फ्रूट जूस में पीला लिक्विड मिला रहा है।

    यह देखते ही लोगों की भीड़ जूस की दुकान के पास जमा हो गई और दुकानदार को पीटना शुरू कर दिया।

    कुछ लोगों ने इस घटना के बारे में स्थानीय पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जूस के दुकान की तलाशी ली और वहां से एक प्लास्टिक की बोतल में पेशाब बरामद किया।

    सहायक पुलिस आयुक्त भाष्कर वर्मा ने बताया कि 13 सितंबर को कुछ लोगों ने पुलिस को सूचना दी कि खुशी जूस कॉर्नर के संचालकों द्वारा जूस में मानव मूत्र मिलाया जाता है।

    पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंच कर छानबीन की और दुकान से एक केन बरामद हुआ जिसमें मानव मूत्र बरामद किया गया। पूछताछ में दुकान के संचालकों ने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया।

    पुलिस ने दुकान के संचालक आमिर खान और उसके एक साथी को गिरफ्तार कर लिया गया है। इनके खिलाफ मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

    Latest articles

    Karnataka SIR में 1.1 करोड़ से ज्यादा मतदाता रिकॉर्ड हटाए जाने का दावा, 62 लाख नाम ‘Permanently Shifted’ श्रेणी में; प्रक्रिया पर उठे गंभीर...

    बेंगलुरु: कर्नाटक (Karnataka) में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान बड़ी...

    गुजरात के Morbi में कुएं का पानी लगातार हिलता दिखा, भूकंप नहीं बल्कि भूजल रिचार्ज है वजह: विशेषज्ञ

    गुजरात | मोरबी: गुजरात के मोरबी (Morbi) जिले के एक गांव में कुएं का...

    Greater Noida Authority की कथित लापरवाही से 6 वर्षीय बच्चे की मौत, कार्रवाई की मांग तेज

    ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण (Greater Noida Authority) की कथित लापरवाही के कारण एक...

    Ghaziabad: सोसायटी की लिफ्ट में दो लोगों के बीच जमकर मारपीट, CCTV वीडियो वायरल

    Ghaziabad: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद स्थित एक रिहायशी सोसायटी की लिफ्ट में दो लोगों...

    More like this