More
    HomeCrimeNOIDA: ट्रैक्टर निकालने के विवाद में खूनी संघर्ष! एक की मौत, तीन...

    NOIDA: ट्रैक्टर निकालने के विवाद में खूनी संघर्ष! एक की मौत, तीन घायल

    Published on

    spot_img

    ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) के रघुपुर थाना इलाके में शुक्रवार सुबह ट्रैक्टर निकालने के विवाद पर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हुआ है। इस दौरान जमकर मारपीट हुई और एक पक्ष की तरफ से फायरिंग भी की गई।

    इस फायरिंग में एक व्यक्ति के पेट में गोली लगने के कारण उसकी मौत हो गई है जबकि तीन अन्य घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती हैं।

    Noida पुलिस ने इस मामले में पीड़ित पक्ष की तरफ से केस दर्ज करते हुए नामजद आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी और इनमें से दो को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया है।

    Noida पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार 15 नवंबर को भीखनपुर गांव थाना रबूपुरा में ट्रैक्टर निकालने को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इसकी सूचना जब पुलिस को मिली तो पुलिस मौके पर पहुंची।

    मौके पर पहुंचकर पुलिस को पता चला कि इसमें तीन लोग घायल हुए हैं जिन्हें जेवर में भर्ती कराया गया है। वहीं एक व्यक्ति जिसके पेट में गोली लगी थी, उसे यथार्थ हॉस्पिटल ग्रेटर नोएडा भेजा गया था। जहां उसकी मृत्यु हो गई।

    Noida पुलिस ने इस पूरी घटना में मामला दर्ज करते हुए और नामजद आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। थोड़ी देर में इस मामले में नामजद दो अपराधियों को कांबिंग के दौरान पकड़ते समय नामित फरार अभियुक्त नितिन और निखिल को रुस्तमपुर बंबा से पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया है।

    पुलिस उसके अलावा अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। दोनों पक्षों के बीच हुए इस विवाद में अन्य और क्या वजह है, पुलिस इसकी तलाश कर रही है।

    (आईएएनएस)

    Latest articles

    मुस्लिम देश Azerbaijan में हिजाब पर रोक! स्कूलों के गेट से लौटाई जा रहीं लड़कियां

    अजरबैजान (Azerbaijan) से आई यह खबर सिर्फ स्कूल यूनिफॉर्म में बदलाव की नहीं, बल्कि...

    Kapil Sibal का बयान: “मुद्दा सत्ता में बने रहना नहीं, लोगों को वोट का अधिकार देना है”

    राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल (Kapil Sibal) ने SIR को लेकर कहा कि लोकतंत्र में...

    जंतर-मंतर प्रदर्शन से Kapil Sibal का संदेश: शांतिपूर्ण विरोध के जरिए आवाज उठाने की अपील

    नई दिल्ली: जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता और राज्यसभा सांसद कपिल...

    SIR को लेकर निर्वाचन आयोग के बड़े फैसले, दावे-आपत्तियों की अंतिम तारीख बढ़ी

    नई दिल्ली, 26 सितंबर 2026। निर्वाचन आयोग ने शनिवार को SIR (Special Intensive Revision)...

    More like this

    मुस्लिम देश Azerbaijan में हिजाब पर रोक! स्कूलों के गेट से लौटाई जा रहीं लड़कियां

    अजरबैजान (Azerbaijan) से आई यह खबर सिर्फ स्कूल यूनिफॉर्म में बदलाव की नहीं, बल्कि...
    00:09:36