More
    HomeSportsHarry Brook ने तोड़ा वीरेंद्र सहवाग का 20 साल पुराना रिकॉर्ड

    Harry Brook ने तोड़ा वीरेंद्र सहवाग का 20 साल पुराना रिकॉर्ड

    Published on

    spot_img

    इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच में टेस्ट सीरीज चल रहा है। पहले टेस्ट मैच में इंग्लैंड के बल्लेबाज हैरी ब्रूक (Harry Brook) ने मुल्तान में रनों का अंबार खड़ा कर दिया है।

    हैरी ब्रूक (Harry Brook) ने अपने धुंआधार पारी ने कई रिकॉर्ड एक साथ तोड़ दिए हैं। पाकिस्तान के खिलाफ हैरी ब्रूक ने तीहरा शतक जड़ा है। ब्रूक ने 317 रन की शानदार पारी खेली। इंग्लैंड के 25 वर्षीय युवा बल्लेबाज ने स्पिनर सैम आयूब की गेंद पर चौका मारकर 300 रन का आंकड़ा पार किया। टेस्ट क्रिकेट में तीहरा शतक जड़ने वाले वह इंग्लैंड के छठे खिलाड़ी बन गए हैं।

    हैरी ब्रूक (Harry Brook) ने महज 310 गेंदों में 300 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 28 चौके और तीन छक्के लगाए। हैरी ब्रूक के तीहरा शतक से इंग्लैंड इस टेस्ट मैच में मजबूत स्थिति में पहुंच गया है। हैरी ब्रूक (Harry Brook) ने 322 गेंदों पर 317 रन बनाकर पवेलियन वापस लौट गए। हैरी ब्रूक का पाकिस्तान में यह चौथा शतक था। वे ऐसा करने वाले इंगलैंड के पहले खिलाड़ी बन गए हैं।

    हैरी ब्रूक (Harry Brook) ने मुल्तान में वीरेंद्र सहवाग का 20 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। सहवाग ने मुल्तान में 278 गेंदों पर 309 रन बनाए थे। पाकिस्तान के खिलाफ ये टेस्ट मैच साल 2004 में 28 मार्च से 1 अप्रैल बीच खेला गया था, जिसमें सहवाग को इस शानदार बल्लेबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच मिला था। इसके बाद से ही सहवाग को “मुल्तान का सुल्तान” कहा जाने लगा था। इस शानदार पारी के बाद हैरी ब्रूक मुल्तान के नए सुल्तान बन गए हैं।

    साल 2022 में पाकिस्तान के खिलाफ इंग्लैंड ने ऐतिहासिक 3-0 से सीरीज जीता था। इस टेस्ट सीरीज में हैरी ब्रूक ने तीन शतक जमाए थे। इसके बाद से ही उनका नाम इंग्लैंड के दिग्गज खिलाड़ियों में शामिल हो गया था।

    पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच चल रहे पहले टेस्ट के तीसरे दिन ब्रूक बल्लेबाजी करने आए। ब्रूक (Harry Brook) जब बल्लेबाजी करने आए तब इंग्लैंड का स्कोर 50 ओवर में 249/3 था। हैरी ब्रूक ने जो रूट के साथ चौथे विकेट के लिए 454 रनों की बेजोर साझेदारी की। जो रूट ने भी शानदार पारी खेली और 262 रन बनाकर आउट हो गए।

    इंग्लैंड ने सात विकेट पर 823 रन बनाकर पारी घोषित कर दी। यह टेस्ट क्रिकेट में चौथा बार ही है जब किसी टीम ने एक पारी में 800 से अधिक रन बनाए हैं। एक पारी में सबसे अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड श्रीलंका टीम के नाम है। साल 1997 में श्रीलंका ने भारत के खिलाफ छह विकेट पर 952 रन की पारी खेली थी।

    Latest articles

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां LPG टैंकर सुरक्षित रूप से Strait of Hormuz पार

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां एलपीजी...

    US–Israel–Iran War Live: 2 हफ्ते का सीज़फायर, ‘गोल्डन एज’ की बात—इस्लामाबाद में वार्ता तय

    US–Israel–Iran War Updates: Donald Trump ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अमेरिका...

    US-Israel-Iran War पर बड़ी अपडेट: 5 घंटों में बदला घटनाक्रम, युद्धविराम की ओर कदम

    US-Israel-Iran War: अमेरिका और ईरान युद्ध को लेकर 4 जरूरी बयान आए. इसकी पूरी...

    नालंदा घटना पर भड़कीं Dr. Kanchana Yadav, कहा—“यह सिर्फ एक घटना नहीं, व्यवस्था की सड़ांध”

    राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की राष्ट्रीय प्रवक्ता Dr. Kanchana Yadav ने बिहार के नालंदा...

    More like this

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां LPG टैंकर सुरक्षित रूप से Strait of Hormuz पार

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां एलपीजी...

    US–Israel–Iran War Live: 2 हफ्ते का सीज़फायर, ‘गोल्डन एज’ की बात—इस्लामाबाद में वार्ता तय

    US–Israel–Iran War Updates: Donald Trump ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अमेरिका...

    US-Israel-Iran War पर बड़ी अपडेट: 5 घंटों में बदला घटनाक्रम, युद्धविराम की ओर कदम

    US-Israel-Iran War: अमेरिका और ईरान युद्ध को लेकर 4 जरूरी बयान आए. इसकी पूरी...