More
    HomeNationalप्रदेशHaryana: 15 हजार की सैलरी के लिए 46 हजार ग्रेजुएट्स ने किया...

    Haryana: 15 हजार की सैलरी के लिए 46 हजार ग्रेजुएट्स ने किया अप्लाई

    Published on

    spot_img

    हरियाणा (Haryana) में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। बीजेपी जीत का दावा कर रही है। बेरोजगारी चुनावों में बड़ा मुद्दा है। बीजेपी का दावा है कि बीते 10 साल में यानी 2014 से 2024 के बीच बीजेपी (BJP) ने सरकारी क्षेत्र में 66 प्रतिशत ज्यादा नौकरियां (Jobs) दी हैं।

    लेकिन इस सब के बीच खबर है कि हरियाणा में कौशल रोजगार निगम में संविदा सफाई कर्मचारी की भर्ती निकली है। जो लोग इस नौकरी के लिए चुने जाएंगे, उन्हें 15 हजार रुपये की सैलरी मिलेगी। नौकरी के लिए आवेदन करने वालों में 46 हजार से ज्यादा ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट की डिग्री वाले लोगों ने एप्लाई किया है।

    हरियाणा कौशल रोजगार निगम (Haryana Kaushal Rozgar Nigam) के आकड़ों के अनुसार, 6 अगस्त से 2 सितंबर के बीच लगभग 39,990 ग्रेजुएट और 6,112 से अधिक पोस्ट ग्रेजुएट उम्मीदवारों ने आवेदन किया है। इसके अलावा 1,17,144 12वीं पास लोगों ने भी इस पद के लिए आवेदन दिया है।

    क्या गलतफहमी में किया अप्लाई ?

    कई बार देखने को मिलता है कि गलत जानकारी के चलते आवेदक गलत पद के लिए आवेदन कर देता है। लेकिन यहां किसी तरह की गलतफहमी होने की संभावना नहीं है। एचकेआरएन के अधिकारियों का कहना है कि नौकरी के विवरण में स्पष्ट रूप से कार्य की प्रकृति को दर्शाया गया है। एचकेआरएन वेबसाइट पर आवेदन करते समय उम्मीदवारों को एक घोषणा पत्र देना होता है, जिसमें वे यह सुनिश्चित करते हैं कि उन्होंने नौकरी का विवरण ध्यान से पढ़ा है। इसमें सार्वजनिक स्थानों, सड़कों से कचरा हटाने का कार्य शामिल है।

    बेरोजगारी, हताशा और पैसों की कमी के चलते युवा छोटी-मोटी नौकरियों के लिए अप्लाई कर रहे हैं। हरियाणा में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला है। जिस नौकरी के लिए योग्यता 8वीं पास रखी गई थी उस नौकरी के लिए ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट अप्लाई करें तो ये चिंता का विषय है।

    Latest articles

    मुस्लिम देश Azerbaijan में हिजाब पर रोक! स्कूलों के गेट से लौटाई जा रहीं लड़कियां

    अजरबैजान (Azerbaijan) से आई यह खबर सिर्फ स्कूल यूनिफॉर्म में बदलाव की नहीं, बल्कि...

    Kapil Sibal का बयान: “मुद्दा सत्ता में बने रहना नहीं, लोगों को वोट का अधिकार देना है”

    राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल (Kapil Sibal) ने SIR को लेकर कहा कि लोकतंत्र में...

    जंतर-मंतर प्रदर्शन से Kapil Sibal का संदेश: शांतिपूर्ण विरोध के जरिए आवाज उठाने की अपील

    नई दिल्ली: जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता और राज्यसभा सांसद कपिल...

    SIR को लेकर निर्वाचन आयोग के बड़े फैसले, दावे-आपत्तियों की अंतिम तारीख बढ़ी

    नई दिल्ली, 26 सितंबर 2026। निर्वाचन आयोग ने शनिवार को SIR (Special Intensive Revision)...

    More like this

    मुस्लिम देश Azerbaijan में हिजाब पर रोक! स्कूलों के गेट से लौटाई जा रहीं लड़कियां

    अजरबैजान (Azerbaijan) से आई यह खबर सिर्फ स्कूल यूनिफॉर्म में बदलाव की नहीं, बल्कि...
    00:09:36