More
    HomeNationalप्रदेशHazaribagh के पास यात्री बस पलटी, सात लोगों की मौत, 25 से...

    Hazaribagh के पास यात्री बस पलटी, सात लोगों की मौत, 25 से ज्यादा घायल

    Published on

    spot_img

    झारखंड के हजारीबाग (Hazaribagh) जिले के गोरहर थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में सात लोगों की मौत की सूचना है जबकि 25 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं।

    मृतकों की संख्या के बारे में फिलहाल आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की गई है। सभी घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

    जानकारी के अनुसार, बस कोलकाता से पटना जा रही थी। सुबह करीब 6.30 बजे बस अनियंत्रित होकर एक गड्ढे के पास पलट गई।

    हादसे के वक़्त ज्यादातर यात्री नींद में थे। दुर्घटना के बाद चीख-पुकार मच गई। आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे और इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

    दुर्घटनाग्रस्त बस की खिड़कियां तोड़कर यात्रियों को बाहर निकाला गया। तीन लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि चार अन्य की अस्पताल जाते समय मौत हो गई।

    जीटी रोड पर सिक्स लेन निर्माण के लिए जगह-जगह मिट्टी काटी गई है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि एक जगह गड्ढे की वजह से लेन बदलने के दौरान बस अनियंत्रित होकर पलट गई।

    लोगों का कहना है कि सिक्स लेन सड़क निर्माण की गति बेहद धीमी है। गोरहर से लेकर चौपारण तक कई जगहों पर महीनों से पिलरों का निर्माण अधूरा छोड़ दिया गया है। कई जगहों पर गड्ढे किए गए हैं। इस वजह से सड़क पर लगातार हादसे हो रहे हैं।

    दुर्घटना की जानकारी मिलते ही डीएसपी अजित कुमार विमल, गोरहर थाना प्रभारी, बरकट्ठा थाना प्रभारी समेत भारी संख्या में फोर्स मौके पर पहुंची है। फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है।

    (आईएएनएस)

    Latest articles

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां LPG टैंकर सुरक्षित रूप से Strait of Hormuz पार

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां एलपीजी...

    US–Israel–Iran War Live: 2 हफ्ते का सीज़फायर, ‘गोल्डन एज’ की बात—इस्लामाबाद में वार्ता तय

    US–Israel–Iran War Updates: Donald Trump ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अमेरिका...

    US-Israel-Iran War पर बड़ी अपडेट: 5 घंटों में बदला घटनाक्रम, युद्धविराम की ओर कदम

    US-Israel-Iran War: अमेरिका और ईरान युद्ध को लेकर 4 जरूरी बयान आए. इसकी पूरी...

    नालंदा घटना पर भड़कीं Dr. Kanchana Yadav, कहा—“यह सिर्फ एक घटना नहीं, व्यवस्था की सड़ांध”

    राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की राष्ट्रीय प्रवक्ता Dr. Kanchana Yadav ने बिहार के नालंदा...

    More like this