More
    HomeNationalआगरा के पास हादसे का शिकार हुआ Mig-29 विमान, पायलट सुरक्षित

    आगरा के पास हादसे का शिकार हुआ Mig-29 विमान, पायलट सुरक्षित

    Published on

    spot_img

    भारतीय वायुसेना का मिग-29 (Mig-29 ) लड़ाकू विमान आगरा के पास हादसे का शिकार हो गया

    हालांकि, पायलट और उसके साथी ने पैराशूट की मदद से कूद कर अपनी जान बचाई। उन्हें किसी तरह की चोट नहीं आई है।

    लड़ाकू विमान Mig-29 ने पंजाब के आदमपुर से उड़ान भरी थी। विमान कागारौल के सोनिगा गांव के पास खाली खेत में गिरा।

    हादसा सोमवार को शाम करीब 4 बजे हुआ। पलक झपकते ही विमान आग के गोले में तब्दील हो गया और खेत में जा गिरा।

    भारतीय वायुसेना ने एक बयान जारी कर कहा है- “भारतीय वायुसेना का एक Mig-29 विमान आज आगरा के पास एक नियमित प्रशिक्षण उड़ान के दौरान सिस्टम में खराबी आने के कारण दुर्घटनाग्रस्त हो गया।”

    बयान के मुताबिक- “पायलट ने विमान को इस तरह से संचालित किया कि जमीन पर जान-माल को कोई नुकसान न पहुंचे, फिर वह सुरक्षित तरीके से विमान से बाहर निकल गया।”

    दोनों पायलट ने हादसे की जगह से करीब 2 किलोमीटर दूर सेफ लैन्डिंग की। हादसे की वजह का पता लगाने के लिए भारतीय वायुसेना ने जांच के आदेश दे दिए हैं।

    Latest articles

    मुस्लिम देश Azerbaijan में हिजाब पर रोक! स्कूलों के गेट से लौटाई जा रहीं लड़कियां

    अजरबैजान (Azerbaijan) से आई यह खबर सिर्फ स्कूल यूनिफॉर्म में बदलाव की नहीं, बल्कि...

    Kapil Sibal का बयान: “मुद्दा सत्ता में बने रहना नहीं, लोगों को वोट का अधिकार देना है”

    राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल (Kapil Sibal) ने SIR को लेकर कहा कि लोकतंत्र में...

    जंतर-मंतर प्रदर्शन से Kapil Sibal का संदेश: शांतिपूर्ण विरोध के जरिए आवाज उठाने की अपील

    नई दिल्ली: जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता और राज्यसभा सांसद कपिल...

    SIR को लेकर निर्वाचन आयोग के बड़े फैसले, दावे-आपत्तियों की अंतिम तारीख बढ़ी

    नई दिल्ली, 26 सितंबर 2026। निर्वाचन आयोग ने शनिवार को SIR (Special Intensive Revision)...

    More like this

    मुस्लिम देश Azerbaijan में हिजाब पर रोक! स्कूलों के गेट से लौटाई जा रहीं लड़कियां

    अजरबैजान (Azerbaijan) से आई यह खबर सिर्फ स्कूल यूनिफॉर्म में बदलाव की नहीं, बल्कि...
    00:09:36