More
    HomeSportsICC ने मोहम्मद सिराज और ट्रेविस हेड पर लगाया जुर्माना, दोनों खिलाड़ियों...

    ICC ने मोहम्मद सिराज और ट्रेविस हेड पर लगाया जुर्माना, दोनों खिलाड़ियों को मिला डिमेरिट प्वाइंट

    Published on

    spot_img

    भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी खेला जा रहा है। इस ट्रॉफी में भारत और ऑस्ट्रेलिया ने 1-1 से बराबरी पर है। ICC ने ट्रेविस हेड और सिराज पर लगाया जुर्माना।

    हाल ही में एडिलेड में खेले गए डे-नाइट टेस्ट मैच के दौरान मोहम्‍मद सिराज और ट्रेविस हेड के बीच बहस हुई थी। जिसके बाद ICC ने दोनों पर जुर्माना और डिमेरिट प्वाइंट लगाए हैं। मैच के दौरान दोनों खिलाड़ी एक-दूसरे से बहस करते हुए पाए गए थे। जिसके चलते उन्हें ICC के आचार संहिता का उल्लंघन करने का दोषी पाया गया है।

    सिराज पर लगा मैच का 20 फीसदी जुर्माना

    ICC ने एक बयान में बताया कि सिराज को मैच फीस का 20 फीसदी जुर्माना भरना होगा। आईसीसी ने कहा कि सिराज ने कोड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.5 का उल्लंघन किया है। इस नियम के तहत जब कोई खिलाड़ी ऐसे शब्दों, क्रिया-कलापों या इशारों का प्रयोग करता है जो विरोधी खिलाड़ी को उकसाते हैं या आक्रामक प्रतिक्रिया को जन्म देते हैं।

    ट्रेविस हेड को मिला एक डिमेरिट प्वाइंट

    ट्रेविस हेड पर भी अनुशासनात्‍मक कार्रवाई की गई है। उन्हें आईसीसी के आर्टिकल 2.13 का उल्लंघन करने के लिए “सैंक्शन” किया गया। हालांकि, उन्हें साथी खिलाड़ी, सपोर्ट स्‍टाफ, अंपायर या मैच रेफरी के खिलाफ अपशब्द प्रयोग करने के आरोप में जुर्माना नहीं लगाया गया। इसके साथ ही दोनों खिलाड़ियों को एक-एक डिमेरिट प्वाइंट भी दिया गया। दोनों खिलाड़ियों का यह पिछले 24 महीनों में पहला अपराध है।

    एडिलेड टेस्ट मैच में हुआ था विवाद

    आपको बता दें कि यह घटना टेस्ट मैच के दूसरे दिन की है। जब सिराज ने हेड को शतक लगाने के बाद आउट किया था। सिराज ने उन्हें आक्रामक तरीके से जश्न मनाते हुए भेजा। जिसके बाद दोनों खिलाड़ियों के बीच बहस हुई। एडिलेड के मैदान में इस घटना के बाद सिराज को दर्शकों से हूटिंग का सामना भी करना पड़ा था।

    ट्रेविस हेड ने बाद में दावा किया कि उन्होंने सिराज से कहा था कि वह अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं। लेकिन सिराज ने इससे इंकार करते हुए कहा कि हेड ने उन्हें अपशब्द कहे थे। दोनों ही खिलाड़ियों ने अपनी-अपनी गलती स्वीकार करते हुए मैच रेफरी रंजन मधुगल के लगाए गए दंड को मंजूरी दी।  

    Latest articles

    Bandi Sanjay Kumar के बेटे पर POCSO मामला दर्ज, परिवार पर वसूली के आरोप भी

    Hyderabad में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री Bandi Sanjay Kumar के बेटे बंदी भागीरथ साई...

    Abhishek Banerjee ने पश्चिम बंगाल चुनाव प्रक्रिया और हिंसा को लेकर उठाए गंभीर सवाल

    All India Trinamool Congress के वरिष्ठ नेता Abhishek Banerjee ने हाल ही में संपन्न...

    Shivpuri Kidnapping: 22 साल की मां और मासूम बच्ची का अपहरण

    Shivpuri Kidnapping: Shivpuri से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 22 वर्षीय...

    ‘उल्टा लटका दूँगा’: टीएमसी सांसद Kalyan Banerjee का Amit Shah के खिलाफ विवादित बयान, गृहमंत्री को ‘गुंडा-जल्लाद’ कहा

    नई दिल्ली: एक बड़े राजनीतिक विवाद में, तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसद कल्याण बनर्जी...

    More like this

    Bandi Sanjay Kumar के बेटे पर POCSO मामला दर्ज, परिवार पर वसूली के आरोप भी

    Hyderabad में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री Bandi Sanjay Kumar के बेटे बंदी भागीरथ साई...

    Abhishek Banerjee ने पश्चिम बंगाल चुनाव प्रक्रिया और हिंसा को लेकर उठाए गंभीर सवाल

    All India Trinamool Congress के वरिष्ठ नेता Abhishek Banerjee ने हाल ही में संपन्न...

    Shivpuri Kidnapping: 22 साल की मां और मासूम बच्ची का अपहरण

    Shivpuri Kidnapping: Shivpuri से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 22 वर्षीय...