More
    HomeSportsIND VS NZ: न्यूजीलैंड को 107 रन का टारगेट, सरफराज खान ने...

    IND VS NZ: न्यूजीलैंड को 107 रन का टारगेट, सरफराज खान ने जड़ा शतक

    Published on

    spot_img

    IND VS NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच में तीन मैच का टेस्ट सीरीज चल रहा है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच सीरीज का पहला टेस्ट मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है।

    पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन टीम इंडिया की दूसरी पारी 462 रन पर सिमट गई है। टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 106 रन की बढ़त बना ली है। न्यूजीलैंड टीम को जीत के लिए 107 रन बनाना है। टेस्ट मैच (Ind Vs NZ) के चौथे दिन टीम इंडिया ने कीवी गेंदबाजों की जमकर धुनाई की है। लेकिन तीसरे सेशन तक कीवी गेंदबाजों ने भी शानदार वापसी कर ली है।

    सरफराज खान ने जड़ा शानदार शतक

    पहले सेशन में भारतीय टीम ने बिना कोई विकेट खोए 113 रन बनाए। वहीं दूसरे सेशन में भी भारतीय बल्लेबाजों ने 94 रन बनाए और तीन विकेट भी गंवाए। भारतीय बल्लेबाज सरफराज खान ने शानदार प्रदर्शन किया है। सरफराज खान 195 गेंद में 150 रन की शानदार पारी खेली है।

    सरफराज खान टीम सउदी की गेंद पर एजाज पटेल को कैच थमा बैठे। सरफराज खान ने अपनी पारी में 18 चौके और 3 छक्के जड़े। ऋषभ पंत ने 105 गेंदों में 99 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 9 चौके और 5 छक्के जड़े। ऋषभ पंत सातवें टेस्ट शतक से सिर्फ 1 रन से चूक गए।

    टी-ब्रेक के बाद न्यूज़ीलैंड ने की वापसी

    Ind Vs NZ के चौथे दिन टी ब्रेक के बाद न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने शानदार वापसी की। टी ब्रेक के बाद एक घंटे के अंदर ही न्यूजीलैंड की टीम ने भारत की पारी को समेट दिया। मैच के चौथे दिन भारतीय टीम 3 विकेट गवांकर 408 पर खेल रही थी। लेकिन कीवी गेंदबाजों ने शानदार वापसी करते हुए 54 रनों के अंदर सात विकेट चटका लिए। न्यूजीलैंड के लिए मैट हेनरी और विलियम ओरूर्क ने 3-3 विकेट झटके।

    विराट कोहली का फॉर्म आया वापस

    Ind Vs NZ टेस्ट के तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारतीय टीम ने 3 विकेट के नुकसान पर 231 रन बनाने में कामयाब हुई थी। तीसरे दिन का खेल खत्म होने से ठीक पहले विराट कोहली 70 रन बनाकर आउट हो गए थे। कोहली और सरफराज खान ने तीसरे विकेट के लिए 136 रनों की साझेदारी की थी।

    लंबे अरसे बाद विराट कोहली ने टेस्ट मैच में अर्धशतक लगाया है। इस शानदार पारी के साथ ही विराट कोहली ने 9000 अंतरराष्ट्रीय रन भी बना लिए।

    आपको बता दें कि न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 402 रन बनाया था। वहीं भारतीय टीम पहली पारी में सिर्फ 46 रन पर ऑलआउट हो गई थी।

    Latest articles

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां LPG टैंकर सुरक्षित रूप से Strait of Hormuz पार

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां एलपीजी...

    US–Israel–Iran War Live: 2 हफ्ते का सीज़फायर, ‘गोल्डन एज’ की बात—इस्लामाबाद में वार्ता तय

    US–Israel–Iran War Updates: Donald Trump ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अमेरिका...

    US-Israel-Iran War पर बड़ी अपडेट: 5 घंटों में बदला घटनाक्रम, युद्धविराम की ओर कदम

    US-Israel-Iran War: अमेरिका और ईरान युद्ध को लेकर 4 जरूरी बयान आए. इसकी पूरी...

    नालंदा घटना पर भड़कीं Dr. Kanchana Yadav, कहा—“यह सिर्फ एक घटना नहीं, व्यवस्था की सड़ांध”

    राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की राष्ट्रीय प्रवक्ता Dr. Kanchana Yadav ने बिहार के नालंदा...

    More like this

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां LPG टैंकर सुरक्षित रूप से Strait of Hormuz पार

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां एलपीजी...

    US–Israel–Iran War Live: 2 हफ्ते का सीज़फायर, ‘गोल्डन एज’ की बात—इस्लामाबाद में वार्ता तय

    US–Israel–Iran War Updates: Donald Trump ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अमेरिका...

    US-Israel-Iran War पर बड़ी अपडेट: 5 घंटों में बदला घटनाक्रम, युद्धविराम की ओर कदम

    US-Israel-Iran War: अमेरिका और ईरान युद्ध को लेकर 4 जरूरी बयान आए. इसकी पूरी...