More
    HomeNationalIndira Gandhi Birth Anniversary: PM मोदी, राहुल गांधी समेत इन दिग्गजों ने...

    Indira Gandhi Birth Anniversary: PM मोदी, राहुल गांधी समेत इन दिग्गजों ने इंदिरा को ऐसे किया याद

    Published on

    spot_img

    भारत की पूर्व प्रधानमंत्री Indira Gandhi की आज जयंती है। इंदिरा गांधी की 107वीं जयंती पर पीएम मोदी समेत देश के तमाम दिग्गजों ने श्रद्धांजलि अर्पित की है।

    देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत तमाम दिग्गजों ने Indira Gandhi को याद किया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पीएम नरेंद्र मोदी ने श्रद्धांजलि अर्पित की है। लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी समेत तमाम नेता-कार्यकर्ता शक्ति स्थल पहुंचे है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पीएम मोदी ने लिखा, “भारत की पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि।”

    दादी हिम्मत और मोहब्बत की मिसाल थीं- Rahul Gandhi

    दादी हिम्मत और मोहब्बत दोनों की मिसाल थीं। उन्हीं से मैंने सीखा है कि निडर होकर देशहित के रास्ते पर चलते रहना असली ताकत है। उनकी यादें मेरी शक्ति हैं, जो हमेशा मुझे राह दिखाती हैं। Indira Gandhi की जयंती के अवसर पर उनकी समाधि स्थल ‘शक्ति स्थल’ पर श्रद्धांजलि देने के लिए लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी समेत तमाम कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता पहुंचे और भूतपूर्व पीएम को नमन किया।

    कांग्रेस पार्टी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, “साहस, शक्ति, समर्पण और संकल्प की पर्याय, भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी की जयंती पर नमन। इंदिरा गांधी शक्ति और लचीलेपन का प्रतीक थीं। उनके परिवर्तनकारी नेतृत्व ने भारत को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया, बाधाओं को तोड़ा और भारत के भविष्य को आकार दिया। हम इंदिरा गांधी को अपनी हार्दिक श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं, जिनकी देशभक्ति और राष्ट्र के प्रति समर्पण लाखों लोगों को प्रेरित करता है।”

    लौह महिला को विनम्र श्रद्धांजलि- मल्लिकार्जुन खड़गे

    कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने एक्स पर लिखा, “करोड़ों भारतीय ‘भारत की लौह महिला’ श्रीमती इंदिरा गांधी के जीवन से प्रेरणा लेते रहेंगे। इंदिरा गांधी आजीवन संघर्ष, साहस और गतिशील नेतृत्व की प्रतीक थीं, जिन्होंने निस्वार्थ भाव से राष्ट्र निर्माण में योगदान दिया। उन्होंने भारत की एकता और अखंडता की रक्षा के लिए अपना जीवन बलिदान कर दिया। उनकी जयंती पर हमारी विनम्र श्रद्धांजलि।”

    भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री थी Indira Gandhi

    Indira Gandhi का जन्म साल 1917 में हुआ था। इंदिरा गांधी देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू और कमला नेहरू की बेटी है। इंदिरा गांधी भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री थी। प्रधानमंत्री के रूप में उनका पहला कार्यकाल साल 1966 से 1977 तक था। उनका दूसरा कार्यकाल 1980 से अक्टूबर 1984 तक था। साल 1984 में उनकी हत्या कर दी गई थी।

    जवाहरलाल नेहरू के बाद इंदिरा गांधी भारत की दूसरी सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाली प्रधानमंत्री थीं। 31 अक्टूबर 1984 को अकबर रोड स्थित सरकारी आवास पर उनके अंगरक्षकों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद देश के कई हिस्सों में सिख विरोधी दंगे हुए थे।

    Latest articles

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां LPG टैंकर सुरक्षित रूप से Strait of Hormuz पार

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां एलपीजी...

    US–Israel–Iran War Live: 2 हफ्ते का सीज़फायर, ‘गोल्डन एज’ की बात—इस्लामाबाद में वार्ता तय

    US–Israel–Iran War Updates: Donald Trump ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अमेरिका...

    US-Israel-Iran War पर बड़ी अपडेट: 5 घंटों में बदला घटनाक्रम, युद्धविराम की ओर कदम

    US-Israel-Iran War: अमेरिका और ईरान युद्ध को लेकर 4 जरूरी बयान आए. इसकी पूरी...

    नालंदा घटना पर भड़कीं Dr. Kanchana Yadav, कहा—“यह सिर्फ एक घटना नहीं, व्यवस्था की सड़ांध”

    राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की राष्ट्रीय प्रवक्ता Dr. Kanchana Yadav ने बिहार के नालंदा...

    More like this

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां LPG टैंकर सुरक्षित रूप से Strait of Hormuz पार

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां एलपीजी...

    US–Israel–Iran War Live: 2 हफ्ते का सीज़फायर, ‘गोल्डन एज’ की बात—इस्लामाबाद में वार्ता तय

    US–Israel–Iran War Updates: Donald Trump ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अमेरिका...

    US-Israel-Iran War पर बड़ी अपडेट: 5 घंटों में बदला घटनाक्रम, युद्धविराम की ओर कदम

    US-Israel-Iran War: अमेरिका और ईरान युद्ध को लेकर 4 जरूरी बयान आए. इसकी पूरी...