More
    HomeSportsINDvsBAN: कानपुर टेस्ट में भारत की जीत, सीरीज में 2-0 से क्लीन...

    INDvsBAN: कानपुर टेस्ट में भारत की जीत, सीरीज में 2-0 से क्लीन स्वीप

    Published on

    spot_img

    INDvsBAN Test Series: भारत ने कानपुर टेस्ट 7 विकेट से जीत लिया है। इस तरह टीम इंडिया ने बांग्लादेश के खिलाफ 2 टेस्ट मैचों की सीरीज में क्लीन स्वीप कर लिया है।

    शुक्रवार को शुरू हुए कानपुर टेस्ट में बारिश से काफी बाधा आई। बारिश के चलते दूसरे और तीसरे दिन का खेल रद्द करना पड़ा था।

    टीम इंडिया ने बांग्लादेश की पहली पारी को 233 रन पर समेटा था जबकि पहले दिन सिर्फ 35 ओवर ही डाले जा सके थे। ऐसे में मैच लगभग ड्रॉ माना जा रहा था, लेकिन भारतीय टीम ने आखिरी दो दिनों में पूरी तस्वीर पलट कर रख दी।

    मुकाबले (INDvsBAN) के आखिरी दिन मंगलवार को भारत को 95 रन का टारगेट मिला था, जिसे भारतीय बल्लेबाजों ने 17.2 ओवर में हासिल कर लिया।

    टीम इंडिया की तरफ से यशस्वी जायसवाल ने 51 रन बनाए, जबकि विराट कोहली 29 रन पर नाबाद रहे। विकेटकीपर ऋषभ पंत ने चौका जमाते हुए टीम को जीत दिलाई। यशस्वी को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

    इससे पहले टीम इंडिया ने चेन्नई में खेले गए पहले टेस्ट मैच (INDvsBAN) में बांग्लादेश को 280 रनों से हरा दिया था। चेन्नई टेस्ट मैच में आर आश्विन ने इतिहास रच दिया था। भारत के लिए रविचंद्रन अश्विन ने पहली पारी में शतक जड़ा और दूसरी पारी में 6 विकेट झटके थे।

    Latest articles

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां LPG टैंकर सुरक्षित रूप से Strait of Hormuz पार

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां एलपीजी...

    US–Israel–Iran War Live: 2 हफ्ते का सीज़फायर, ‘गोल्डन एज’ की बात—इस्लामाबाद में वार्ता तय

    US–Israel–Iran War Updates: Donald Trump ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अमेरिका...

    US-Israel-Iran War पर बड़ी अपडेट: 5 घंटों में बदला घटनाक्रम, युद्धविराम की ओर कदम

    US-Israel-Iran War: अमेरिका और ईरान युद्ध को लेकर 4 जरूरी बयान आए. इसकी पूरी...

    नालंदा घटना पर भड़कीं Dr. Kanchana Yadav, कहा—“यह सिर्फ एक घटना नहीं, व्यवस्था की सड़ांध”

    राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की राष्ट्रीय प्रवक्ता Dr. Kanchana Yadav ने बिहार के नालंदा...

    More like this