More
    HomeSportsKanpur Test: बारिश के कारण नहीं हुआ दूसरे दिन का खेल, होटल...

    Kanpur Test: बारिश के कारण नहीं हुआ दूसरे दिन का खेल, होटल लौटी टीमें

    Published on

    spot_img

    भारत और बांग्लादेश के बीच में कानपुर में टेस्ट मैच (Kanpur Test) चल रहा है। दो टेस्ट मैचों की सीरीज में भारत 1-0 से आगे है।

    भारत और बांग्लदेश के बीच दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल आज होना था। लेकिन कानपुर में कल से हो रही भारी बारिश के कारण मैच नहीं हो पाया।

    दोनों टीमें ग्रीन पार्क स्टेडियम से होटल वापस लौट गई हैं। शहर में भारी बारिश के कारण कानपुर टेस्ट के दूसरे दिन का मैच शुरू होने में देरी हुई। पहले दिन भी बारिश के कारण 35 ओवर का ही खेल हो पाया।

    शुक्रवार को लंच ब्रेक के बाद बारिश के कारण खेल नहीं हो सका और मैच को जल्द ही बंद करना पड़ा। दूसरे दिन का पहला सत्र बारिश के कारण पूरी तरह से धुल गया।

    इससे पहले शुक्रवार को भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। टीम इंडिया ने अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है। पहले दिन का खेल खत्म होने तक बांग्लदेश की टीम 3 विकेट खोकर 107 रन पर बल्लेबाजी कर रही है। बांग्लादेश के बल्लेबाज मोमिनुल हक 40 रन बनाकर खेल रहे हैं।

    कानपुर टेस्ट (Kanpur Test) के पहले दिन भारतीय गेंदबाज आकाश दीप ने 2 विकेट चटकाए। वहीं 1 विकेट रविचंद्रन अश्विन के खाते में आया है।

    आपको बता दें कि कानपुर टेस्ट (Kanpur Test) मैच भारत के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण है। भारत के पास इस टेस्ट मैच (Kanpur Test) में कई रिकॉर्ड तोड़ने का मौका है। बारिश को देखते हुए ऐसा प्रतीत हो रहा है कि टेस्ट मैच का दूसरा दिन बारिश से धुल जाएगा।

    IMD ने उम्मीद जताई है कि रविवार को भी कानपुर में बारिश होगी। लेकिन सोमवार और मंगलवार को हालात में सुधार हो सकता है। जिससे चौथे और पांचवें दिन बारिश की संभावना काफी कम हो जाएगी।

    Latest articles

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां LPG टैंकर सुरक्षित रूप से Strait of Hormuz पार

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां एलपीजी...

    US–Israel–Iran War Live: 2 हफ्ते का सीज़फायर, ‘गोल्डन एज’ की बात—इस्लामाबाद में वार्ता तय

    US–Israel–Iran War Updates: Donald Trump ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अमेरिका...

    US-Israel-Iran War पर बड़ी अपडेट: 5 घंटों में बदला घटनाक्रम, युद्धविराम की ओर कदम

    US-Israel-Iran War: अमेरिका और ईरान युद्ध को लेकर 4 जरूरी बयान आए. इसकी पूरी...

    नालंदा घटना पर भड़कीं Dr. Kanchana Yadav, कहा—“यह सिर्फ एक घटना नहीं, व्यवस्था की सड़ांध”

    राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की राष्ट्रीय प्रवक्ता Dr. Kanchana Yadav ने बिहार के नालंदा...

    More like this