More
    HomeSportsKanpur Test में ये 5 रिकॉर्ड बना सकती है भारतीय टीम

    Kanpur Test में ये 5 रिकॉर्ड बना सकती है भारतीय टीम

    Published on

    spot_img

    Kanpur Test : भारत और बांग्लादेश (India Vs Bangladesh) के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज चल रही है। भारत ने पहला टेस्ट 280 रन से जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।

    भारत और बांग्लादेश के बीच सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच 27 सितंबर से कानपुर में खेला जाएगा। भारतीय टीम कानपुर टेस्ट (Kanpur Test) में सीरीज पर कब्जा जमाने के मकसद से उतरेगी। वहीं, बांग्लादेश की टीम दूसरा टेस्ट मैच जीतकर सीरीज ड्रॉ करने की कोशिश करेगी।

    टीम इंडिया कानपुर में बना सकती है ये 5 रिकॉर्ड…

    1. फिलहाल भारत टेस्ट मैच में पांचवे पायदान पर है। अगर टीम इंडिया कानपुर टेस्ट (Kanpur Test) जीतती है तो साउथ अफ्रीका को पीछे छोड़कर चौथे पायदान पर पहुंच जाएगी।

      भारतीय टीम ने अब तक 580 में से 179 मुकाबले जीते है। इतने ही टेस्ट मैच साउथ अफ्रीका ने भी जीते हैं। अगर भारतीय टीम कानपुर टेस्ट जीतती है तो भारत 180 जीत के साथ साउथ अफ्रीका से आगे निकल जाएगा।
    2. अगर इंडिया कानपुर टेस्ट (Kanpur Test) जीतती है तो पाकिस्तानी टीम को पीछे छोड़ने का मौका है। भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ 14 में से 12 टेस्ट जीते हैं, जबकि 2 मुकाबले ड्रॉ रहे हैं। साउथ अफ्रीका और पाकिस्तान ने भी बांग्लादेश को 12-12 टेस्ट ही हराए हैं।

      कानपुर टेस्ट जीतते ही भारतीय टीम बांग्लादेश को सबसे ज्यादा हराने वाली टीमों में चौथे नंबर पर पहुंच जाएगी। श्रीलंका ने बांग्लादेश को सबसे ज्यादा 20 बार हराया है।
    3. टीम इंडिया के स्टार प्लेयर विराट कोहली (Virat Kohli) 9,000 टेस्ट रन बनाने के बेहत करीब हैं। विराट कोहली ने 114 टेस्ट मैच में 8,871 रन बनाए हैं। अगर विराट कोहली बांग्लादेश के खिलाफ कानपुर टेस्ट में 129 रन बनाते हैं तो वह 9,000 रन का आंकड़ा पार कर सकते हैं।

      कोहली ने अगर कानपुर टेस्ट (Kanpur Test) में 9000 रन का आंकड़ा पार कर लिया तो वह ऐसा करने वाले भारत के चौथे प्लेयर बनेंगे। उनसे पहले सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़ और सुनील गावस्कर ने टेस्ट मैच में 9,000 से अधिक रन बनाया है।
    4. कानपुर टेस्ट (Kanpur test) में अगर विराट कोहली शतक लगाते हैं तो वह सर डोनाल्ड ब्रैडमैन के रिकॉर्ड को तोड़ने में सफल रहेंगे। विराट कोहली के नाम 114 टेस्ट में 29 सेंचुरी हैं। वहीं ब्रैडमैन के नाम 52 टेस्ट मैच में 29 शतक हैं।
    5. विराट कोहली 27 हजार इंटरनेशनल रन के करीब हैं। टेस्ट, वनडे और टी-20 तीनों फॉर्मेट को मिलाकर 534 मैचों में उन्होंने 26,965 रन बनाए हैं।

      अगर कानपुर टेस्ट (Kanpur Test) में कोहली महज 35 रन बनाते हैं तो वह 27 हजार इंटरनेशनल रन बनाने वाले चौथे खिलाड़ी बन जाएंगे। उनसे पहले सचिन तेंदुलकर, श्रीलंका के कुमार संगकारा और ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग के नाम यह खिताब है।

    Latest articles

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां LPG टैंकर सुरक्षित रूप से Strait of Hormuz पार

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां एलपीजी...

    US–Israel–Iran War Live: 2 हफ्ते का सीज़फायर, ‘गोल्डन एज’ की बात—इस्लामाबाद में वार्ता तय

    US–Israel–Iran War Updates: Donald Trump ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अमेरिका...

    US-Israel-Iran War पर बड़ी अपडेट: 5 घंटों में बदला घटनाक्रम, युद्धविराम की ओर कदम

    US-Israel-Iran War: अमेरिका और ईरान युद्ध को लेकर 4 जरूरी बयान आए. इसकी पूरी...

    नालंदा घटना पर भड़कीं Dr. Kanchana Yadav, कहा—“यह सिर्फ एक घटना नहीं, व्यवस्था की सड़ांध”

    राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की राष्ट्रीय प्रवक्ता Dr. Kanchana Yadav ने बिहार के नालंदा...

    More like this

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां LPG टैंकर सुरक्षित रूप से Strait of Hormuz पार

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां एलपीजी...

    US–Israel–Iran War Live: 2 हफ्ते का सीज़फायर, ‘गोल्डन एज’ की बात—इस्लामाबाद में वार्ता तय

    US–Israel–Iran War Updates: Donald Trump ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अमेरिका...

    US-Israel-Iran War पर बड़ी अपडेट: 5 घंटों में बदला घटनाक्रम, युद्धविराम की ओर कदम

    US-Israel-Iran War: अमेरिका और ईरान युद्ध को लेकर 4 जरूरी बयान आए. इसकी पूरी...