गुजरात के अहमदाबाद में खेले गए तीसरे वनडे मैच (INDvsNZ) में भारत ने न्यूज़ीलैंड महिला क्रिकेट टीम को हरा दिया है। भारतीय महिला टीम ने मंगलवार को खेला गया यह मुकाबला छह विकेट से जीता।
इसी के साथ भारत ने न्यूज़ीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज भी 2-1 से अपने नाम कर लिया है।
न्यूज़ीलैंड टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.5 ओवर में 232 रन बनाए। इसके जवाब में भारतीय टीम ने आसानी से छह विकेट से मैच जीत लिया।
INDvsNZ: भारत की ओर से सबसे अधिक 100 रनों की पारी खेलने वाली स्मृति मंधाना को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
भारतीय टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने नाबाद अर्धशतक बनाया। इसके अलावा शेफाली वर्मा ने 12, यास्तिका भाटिया ने 35 और जेमिमा रॉड्रिग्स ने 11 रनों का योगदान किया।
न्यूज़ीलैंड की तरफ से ब्रूक हैलिडे ने सबसे अधिक 86 रनों की पारी खेली। भारत की ओर से दीप्ति शर्मा ने सबसे ज्यादा 3 विकेट झटके।
बीसीसीआई सचिव ने भारतीय टीम को जीत की बधाई दी है।


