More
    HomeSportsIPL Mega Auction: नीलामी के पहले दिन ऋषभ पंत और श्रेयस अय्यर...

    IPL Mega Auction: नीलामी के पहले दिन ऋषभ पंत और श्रेयस अय्यर रिकॉर्ड दाम पर बिके

    Published on

    spot_img

    IPL Mega Auction: आईपीएल 2025 के लिए नीलामी सऊदी अरब के जेद्दा में चल रहा है। नीलामी का पहला दिन काफी रोमांचक रहा। सभी टीमें खिलाड़ियों के लिए अधिक से अधिक बोली लगा रही थी।

    नीलामी के दौरान खिलाड़ियों के लिए रिकॉर्ड तोड़ सौदा देखने को मिला। कल कुल 72 खिलाड़ियों पर 467.95 करोड़ रुपए खर्च किए गए। सभी फ्रेंचाइजियों ने अपनी टीमों को मजबूत करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी। कल सबसे ज्यादा बोली भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत की लगी।

    ऋषभ पंत आईपीएल के इतिहास में सबसे महंगे खिलाड़ी बनने का रिकॉर्ड बना लिया है। लखनऊ सुपर जायंट्स ने उन्हें 27 करोड़ में खरीदा है। जिससे पंत को आईपीएल की सबसे बड़ी डील मिली है। चलिए जानते है नीलामी के पहले दिन टॉप पांच खिलाड़ी सबसे महंगे खिलाड़ी के बारे में-

    ऋषभ पंत-

    भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत ने इस नीलामी में एक नया इतिहास रच दिया है। ऋषभ पंत को लखनऊ सुपर जायंट्स ने 27 करोड़ में खरीदा है। पंत के लिए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के बीच जमकर प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। पंत ने 111 आईपीएल मैचों में 3,284 रन बनाए हैं और उनका स्ट्राइक रेट 148.93 का रहा है। उनकी पावर हिटिंग और विकेटकीपिंग से लखनऊ की टीम को फायदा मिल सकता है।

    श्रेयस अय्यर-

    भारतीय क्रिकेटर श्रेयस अय्यर को पंजाब सुपर किंग्स ने 26.75 करोड़ में खरीदा है। श्रेयस अय्यर ने साल 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स को आईपीएल खिताब जिताया था। अब श्रेयस अय्यर पंजाब की कप्तानी संभालेंगे। अय्यर ने 115 मैचों में 3,127 रन बनाए हैं। श्रेयस अय्यर के पंजाब में शामिल होने का फायदा उनके मध्यक्रम में दिखेगा।

    वेंकटेश अय्यर-

    कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपने पुराने खिलाड़ी वेंकटेश अय्यर को 23.75 करोड़ में वापस अपनी टीम में शामिल किया है। वेंकटेश अय्यर एक बेहतरीन ऑलराउंडर हैं। उन्होंने 50 मैचों में 1,326 रन बना चुके हैं और उनका स्ट्राइक रेट 137.13 है। कोलकाता के लिए उनकी उपयोगिता अहम होगी।

    अर्शदीप सिंह-

    नीलामी के पहले दिन की शुरुआत में ही अर्शदीप सिंह से के लिए जबरदस्त बोली लगी। पंजाब सुपर किंग्स ने 18 करोड़ में उन्हें रिटेन किया। जबकि चेन्नई, दिल्ली, राजस्थान और गुजरात जैसी टीमें भी उनको अपने टीम में शामिल करना चाहती थीं। अर्शदीप ने 65 मैचों में 76 विकेट लिए हैं और उनकी प्रदर्शन पंजाब के लिए महत्वपूर्ण होगा।

    युजवेंद्र चहल-

    युजवेंद्र चहल आईपीएल के सबसे बड़े विकेट टेकर हैं। युजवेंद्र चहल को पंजाब सुपर किंग्स ने 18 करोड़ में खरीदा है। चहल ने 160 मैचों में 205 विकेट लिए हैं और उनकी अनुभव से पंजाब की गेंदबाजी को मजबूती मिलेगी।

    आईपीएल 2025 की नीलामी ने दिखा दिया है कि फ्रेंचाइजी टीमें अपने खिताब की दौड़ में किसी भी कीमत पर पीछे नहीं हटने वाली हैं। आज नीलामी का दूसरा दिन है। अब देखना दिलचस्प होगा कि आज किस खिलाड़ी को कितने पैसे में खरीदा जाएगा।

    Latest articles

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां LPG टैंकर सुरक्षित रूप से Strait of Hormuz पार

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां एलपीजी...

    US–Israel–Iran War Live: 2 हफ्ते का सीज़फायर, ‘गोल्डन एज’ की बात—इस्लामाबाद में वार्ता तय

    US–Israel–Iran War Updates: Donald Trump ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अमेरिका...

    US-Israel-Iran War पर बड़ी अपडेट: 5 घंटों में बदला घटनाक्रम, युद्धविराम की ओर कदम

    US-Israel-Iran War: अमेरिका और ईरान युद्ध को लेकर 4 जरूरी बयान आए. इसकी पूरी...

    नालंदा घटना पर भड़कीं Dr. Kanchana Yadav, कहा—“यह सिर्फ एक घटना नहीं, व्यवस्था की सड़ांध”

    राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की राष्ट्रीय प्रवक्ता Dr. Kanchana Yadav ने बिहार के नालंदा...

    More like this

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां LPG टैंकर सुरक्षित रूप से Strait of Hormuz पार

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां एलपीजी...

    US–Israel–Iran War Live: 2 हफ्ते का सीज़फायर, ‘गोल्डन एज’ की बात—इस्लामाबाद में वार्ता तय

    US–Israel–Iran War Updates: Donald Trump ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अमेरिका...

    US-Israel-Iran War पर बड़ी अपडेट: 5 घंटों में बदला घटनाक्रम, युद्धविराम की ओर कदम

    US-Israel-Iran War: अमेरिका और ईरान युद्ध को लेकर 4 जरूरी बयान आए. इसकी पूरी...