जम्मू-कश्मीर (Jammu-Kashmir) के किश्तवाड़ में आतंकवादियों से मुठभेड़ में भारतीय सेना के दो जवान शहीद हो गए हैं। इस मुठभेड़ में सेना के 2 अन्य जवान जख्मी भी हुए हैं।
भारतीय सेना की White Knight Corps ने अपने सोशल मीडिया के जरिए ये जानकारी शेयर की है। शहीद हुए जवान सेना की व्हाइट नाइट कोर के हैं।
सेना के अधिकारियों के मुताबिक, छतरू इलाके के नैदघाम में आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। इसके बाद सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया।
इस दौरान मुठभेड़ में सेना के 4 जवान घायल हो गए। इनमें से नायब सूबेदार विपन कुमार और सिपाही अरविंद कुमार ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
अधिकारियों के बताया कि घायल जवानों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका प्रारंभिक उपचार करने के बाद सेना के अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाके में तलाशी अभियान जारी है।
जम्मू-कश्मीर (Jammu-Kashmir) के ही बारामूला में एक अन्य मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने तीन आतंकवादियों को मार गिराया है।
ये घटना चक टापर इलाके की जहां आतंकवादी एक इमारत में फंस गए थे।


