More
    HomeSportsJay Shah शाह बने ICC के चेयरमैन, अब BCCI कौन देखेगा?

    Jay Shah शाह बने ICC के चेयरमैन, अब BCCI कौन देखेगा?

    Published on

    spot_img

    BCCI के सचिव जय शाह अब ICC के नए चेयरमैन होंगे। जय शाह 1 दिसंबर से ICC का कार्यभार संभालेंगे, ICC Board की वोटिंग में उन्हें 16 में से 15 सदस्यों का समर्थन मिला।

    International Cricket Council (ICC) के नए चेयरमैन का नाम फाइनल हो गया है। BCCI के सचिव जय शाह अब ICC के नए बॉस होंगे। वो ग्रेग बार्कले की जगह लेंगे, ग्रेग का कार्यकाल 30 नंवबर 2024 को खत्म होने जा रहा है। जय शाह 1 दिसंबर को ICC का कार्यभार संभालेंगे। 35 साल के जय शाह ICC के सबसे कम उम्र के चेयरमैन होंगे।

    जय शाह ICC के चेयरमैन बनने वाले पांचवें भारतीय हैं। उनसे पहले जगमोहन डालमिया, शरद पवार, एन श्रीनिवासन और शशांक मनोहर ICC के बॉस रह चुके हैं। जय शाह को ICC Board के 16 में से 15 सदस्यों का समर्थन मिला है। शाह के चेयरमैन बनते ही क्रिकेट जगत में भारत का दबदबा बढ़ेगा।

    इस मौके पर जय शाह को कई लोगों ने बधाई दी। BCCI के प्रेजिडेंट रोजर बिन्नी ने लिखा, ‘जय शाह को ICC चेयरमैन बनने पर बधाई, वे BCCI के सचिव और एशियाई क्रिकेट परिषद के अध्यक्ष के तौर पर मजबूत स्तंभ रहे हैं ।’ भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने लिखा, ‘जय शाह भाई को बधाई, हमें विश्वास है कि आपके नेतृत्व में विश्व क्रिकेट का विकास होगा’, हार्दिक पंड्या ने लिखा, ‘ICC का सबसे युवा चेयरमैन बनने पर बधाई हो जय भाई, आशा है कि आप क्रिकेट को नई उंचाई लेकर जाएंगे’

    कौन देखेगा बीसीसीआई का काम?

    जय शाह के आईसीसी में चले जाने के बाद यह सवाल उठ रहा है कि अब बीसीसीआई का अगला सचिव कौन होगा। ऐसी अटकलें हैं कि DDCA के प्रेसिडेंट रोहन जेटली बीसीसीआई के अगले सचिव बन सकते हैं. रोहन जेटली पूर्व केन्द्रीय मंत्री और बीजेपी नेता दिवंगत अरुण जेटली के बेटे हैं. इसके अलावा इस लिस्ट में आशीष शेलार, राजीव शुक्ला, अरुण धूमिल, अभिषेक डालमिया और देवजीत साइकिया का भी नाम बीसीसीआई सचिव पद के लिए चर्चा में है.

    Latest articles

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां LPG टैंकर सुरक्षित रूप से Strait of Hormuz पार

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां एलपीजी...

    US–Israel–Iran War Live: 2 हफ्ते का सीज़फायर, ‘गोल्डन एज’ की बात—इस्लामाबाद में वार्ता तय

    US–Israel–Iran War Updates: Donald Trump ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अमेरिका...

    US-Israel-Iran War पर बड़ी अपडेट: 5 घंटों में बदला घटनाक्रम, युद्धविराम की ओर कदम

    US-Israel-Iran War: अमेरिका और ईरान युद्ध को लेकर 4 जरूरी बयान आए. इसकी पूरी...

    नालंदा घटना पर भड़कीं Dr. Kanchana Yadav, कहा—“यह सिर्फ एक घटना नहीं, व्यवस्था की सड़ांध”

    राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की राष्ट्रीय प्रवक्ता Dr. Kanchana Yadav ने बिहार के नालंदा...

    More like this