More
    HomeSportsJay Shah ने ICC अध्यक्ष के रूप में संभाला कार्यभार

    Jay Shah ने ICC अध्यक्ष के रूप में संभाला कार्यभार

    Published on

    spot_img

    Jay Shah ने आधिकारिक रूप से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) के अध्यक्ष के रूप में आज यानी 1 दिसंबर से कार्यभार संभाल लिया है।

    भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के पूर्व सचिव Jay Shah ने इस पद पर ग्रेग बार्कले की जगह ली है। ग्रेग बार्कले नवंबर 2020 से इस पद पर थे। जय शाह का कहना है कि उनकी प्राथमिकताएं क्रिकेट को और अधिक समावेशी बनाना है। साथ ही महिला क्रिकेट के विकास को प्रोत्साहित करना और लॉस एंजिलिस 2028 ओलंपिक में क्रिकेट की भागीदारी को एक बड़ा अवसर मानते हुए उसे अधिक से अधिक वैश्विक पहचान दिलाना है।

    ICC अध्यक्ष का कार्यभार संभाल कर मुझे गर्व महसूस हो रहा है- Jay Shah

    Jay Shah ने कहा कि ICC अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभालने पर मुझे गर्व महसूस हो रहा है। मुझे ICC के निदेशकों और सदस्य बोर्डों का समर्थन और विश्वास प्राप्त हुआ है। क्रिकेट के लिए यह एक रोमांचक समय है, खासकर जब हम LA 28 ओलंपिक खेलों के लिए तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने क्रिकेट के विभिन्न प्रारूपों की सह-अस्तित्व और महिला क्रिकेट के विकास की आवश्यकता पर भी जोर दिया।

    2009 से क्रिकेट प्रशासन से जुड़े रहे हैं Jay Shah

    आपको बता दें कि Jay Shah का क्रिकेट प्रशासन में लंबा अनुभव रहा है। साल 2009 में उन्होंने गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। जहां उन्होंने अहमदाबाद में दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। साल 2019 में वह BCCI के सचिव बने और इस पद पर रहते हुए उन्होंने भारतीय क्रिकेट को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। जय शाह एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष भी रहे हैं और ICC के फाइनेंस एंड कमर्शियल अफेयर्स कमेटी के चेयरमैन रह चुके हैं।

    Jay Shah के लिए ओलंपिक होगी बड़ी चुनौती

    जय शाह के कार्यकाल की शुरुआत वैश्विक क्रिकेट के लिए महत्वपूर्ण अवसरों और चुनौतियों के समय में हो रही है। LA 28 ओलंपिक में क्रिकेट की भागीदारी से नए दर्शकों तक पहुंचने का अवसर मिलेगा। वहीं टेस्ट, वनडे और टी20 जैसे विभिन्न प्रारूपों का सामंजस्य बनाए रखने की चुनौती भी उनके सामने होगी।

    महिला क्रिकेट की तेजी से बढ़ती लोकप्रियता भी जय शाह के एजेंडे में प्रमुख स्थान रखती है। उन्होंने ग्रेग बार्कले के नेतृत्व में ICC के चार वर्षों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि ग्रेग बार्कले के नेतृत्व में ICC ने कई महत्वपूर्ण मील के पत्थर हासिल किए हैं, जिसके लिए मैं उनका आभारी हूं।

    Latest articles

    Bandi Sanjay Kumar के बेटे पर POCSO मामला दर्ज, परिवार पर वसूली के आरोप भी

    Hyderabad में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री Bandi Sanjay Kumar के बेटे बंदी भागीरथ साई...

    Abhishek Banerjee ने पश्चिम बंगाल चुनाव प्रक्रिया और हिंसा को लेकर उठाए गंभीर सवाल

    All India Trinamool Congress के वरिष्ठ नेता Abhishek Banerjee ने हाल ही में संपन्न...

    Shivpuri Kidnapping: 22 साल की मां और मासूम बच्ची का अपहरण

    Shivpuri Kidnapping: Shivpuri से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 22 वर्षीय...

    ‘उल्टा लटका दूँगा’: टीएमसी सांसद Kalyan Banerjee का Amit Shah के खिलाफ विवादित बयान, गृहमंत्री को ‘गुंडा-जल्लाद’ कहा

    नई दिल्ली: एक बड़े राजनीतिक विवाद में, तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसद कल्याण बनर्जी...

    More like this

    Bandi Sanjay Kumar के बेटे पर POCSO मामला दर्ज, परिवार पर वसूली के आरोप भी

    Hyderabad में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री Bandi Sanjay Kumar के बेटे बंदी भागीरथ साई...

    Abhishek Banerjee ने पश्चिम बंगाल चुनाव प्रक्रिया और हिंसा को लेकर उठाए गंभीर सवाल

    All India Trinamool Congress के वरिष्ठ नेता Abhishek Banerjee ने हाल ही में संपन्न...

    Shivpuri Kidnapping: 22 साल की मां और मासूम बच्ची का अपहरण

    Shivpuri Kidnapping: Shivpuri से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 22 वर्षीय...