More
    HomeNational"बिरसा मुंडा की माटी पर घुसपैठियों का कब्जा है...", Shivraj Singh Chouhan...

    “बिरसा मुंडा की माटी पर घुसपैठियों का कब्जा है…”, Shivraj Singh Chouhan ने किया हेमंत सरकार पर वार

    Published on

    spot_img

    झारखंड में विधानसभा का चुनाव चल रहा है। सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों एक दूसरे पर हमलावर है। केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने देवघर में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया।

    झारखंड में पहले फेज का मतदान हो चुका है। दूसरे फेज का मतदान 20 नवंबर को होगा। राज्य में चुनावी सरगर्मी तेज है। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हेमंत सरकार पर हमला बोला है। Shivraj Singh Chouhan ने कहा कि धरती आबा बिरसा मुंडा ने झारखंड की जिस माटी को बचाने के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया, वो माटी आज फिर संकट में है।

    जल, जंगल और जमीन पर घुसपैठिए कब्जा कर बैठे हैं- Shivraj Singh Chouhan

    झारखंड के देवघर में शुक्रवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए शिवराज सिंह ने कहा कि आदिवासियों की जल, जंगल और जमीन पर घुसपैठिए कब्जा कर रहे हैं। उनकी बहन-बेटियों की अस्मिता और सम्मान के साथ खेला जा रहा है। उन्होंने आगे कहा कि झारखंड में हो रहा चुनाव सिर्फ सरकार बनाने-गिराने का चुनाव नहीं है। इस चुनाव में झारखंड की माटी-बेटी और रोटी की सुरक्षा दांव पर लगी हुई है।

    कांग्रेस की सरकार बनी तो 450 रुपए में देंगे गैस सिलेंडर

    शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पार्टी पर हमला बोला। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी ने एक बयान दिया था कि अगर झारखंड में कांग्रेस की सरकार बनी तो वो घुसपैठियों को 450 रुपये में गैस सिलेंडर देंगे। शिवराज सिंह ने कहा कि इससे साफ होता है कि झारखंड में घुसपैठिए हैं, घुसपैठिए उनके वोट बैंक हैं। एक तरफ ये लोग कहते हैं कि घुसपैठ को जबर्दस्ती मुद्दा बनाया गया है। वहीं, कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी मीर के बयान का किसी ने खंडन नहीं किया है।

    कांग्रेस और झामुमो घुसपैठियों को सुविधाएं देती है- Shivraj Singh Chouhan

    कृषि मंत्री ने राज्य की सरकार में शामिल झामुमो, कांग्रेस और राजद पर निशाना साधते हुए कहा कि ये घुसपैठियों को बसाते हैं, उनके आधार कार्ड बनवाते हैं। झारखंड सरकार की खुफिया शाखा ने घुसपैठियों को लेकर एक रिपोर्ट भी दी है। इस रिपोर्ट पर कोई कार्रवाई नहीं हुई, क्योंकि वे ही घुसपैठियों को बसाते हैं। मैं झामुमो और कांग्रेस से पूछना चाहता हूं, क्या घुसपैठियों को बसाना उनको सुविधाएं देना देशद्रोह नहीं है?  

    उन्होंने कहा कि क्या आदिवासियों की जमीन छीनने वाले घुसपैठियों के साथ झामुमो और कांग्रेस का गठबंधन है? क्या कांग्रेस और इंडी गठबंधन ने वोट के बदले अवैध घुसपैठियों से कोई सौदेबाजी की है? मैं इसका जवाब चाहता हूं।

    बिरसा मुंडा के माटी पर घुसपैठियों का कब्जा है- Shivraj Singh Chouhan

    केंद्रीय कृषि मंत्री ने कहा कि आज धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती है। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देता हूं कि उनके प्रयासों से भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। भगवान बिरसा मुंडा ने अंग्रेजों के खिलाफ उलगुलान किया था, आज आदिवासियों की माटी-बेटी और रोटी पर घुसपैठिए कब्जा कर रहे हैं। संथाल के दर्जनों गांव आज जमाई टोले के नाम से जाने जाते हैं। ये कैसे बने, इन्हें कौन संरक्षण दे रहा है? झामुमो और कांग्रेस घुसपैठियों को हिम्मत भी दे रहे हैं और उनका संरक्षण भी कर रहे हैं।

    BJP की सरकार बनी तो घुसपैठिए को बाहर निकालेंगे- Shivraj Singh Chouhan

    उन्होंने कहा कि बीजेपी का साफ मानना है कि भारत की धरती पर, झारखंड की धरती पर, विदेशी घुसपैठिए नहीं रहने देंगे और उन्हें चुन-चुन कर बाहर निकालेंगे। कानून बनाकर आदिवासियों की जमीन वापस कराएंगे। कांग्रेस और इंडी गठबंधन की सोच भारत विरोधी है। इसलिए कांग्रेस और झामुमो जैसे दलों से सचेत रहना है। अभी नहीं तो कभी नहीं। एनडीए गठबंधन सरकार में आएगा तो चुन-चुनकर घुसपैठियों को बाहर करेंगे।

    Latest articles

    मुस्लिम देश Azerbaijan में हिजाब पर रोक! स्कूलों के गेट से लौटाई जा रहीं लड़कियां

    अजरबैजान (Azerbaijan) से आई यह खबर सिर्फ स्कूल यूनिफॉर्म में बदलाव की नहीं, बल्कि...

    Kapil Sibal का बयान: “मुद्दा सत्ता में बने रहना नहीं, लोगों को वोट का अधिकार देना है”

    राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल (Kapil Sibal) ने SIR को लेकर कहा कि लोकतंत्र में...

    जंतर-मंतर प्रदर्शन से Kapil Sibal का संदेश: शांतिपूर्ण विरोध के जरिए आवाज उठाने की अपील

    नई दिल्ली: जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता और राज्यसभा सांसद कपिल...

    SIR को लेकर निर्वाचन आयोग के बड़े फैसले, दावे-आपत्तियों की अंतिम तारीख बढ़ी

    नई दिल्ली, 26 सितंबर 2026। निर्वाचन आयोग ने शनिवार को SIR (Special Intensive Revision)...

    More like this

    मुस्लिम देश Azerbaijan में हिजाब पर रोक! स्कूलों के गेट से लौटाई जा रहीं लड़कियां

    अजरबैजान (Azerbaijan) से आई यह खबर सिर्फ स्कूल यूनिफॉर्म में बदलाव की नहीं, बल्कि...
    00:09:36

    Kapil Sibal का बयान: “मुद्दा सत्ता में बने रहना नहीं, लोगों को वोट का अधिकार देना है”

    राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल (Kapil Sibal) ने SIR को लेकर कहा कि लोकतंत्र में...

    जंतर-मंतर प्रदर्शन से Kapil Sibal का संदेश: शांतिपूर्ण विरोध के जरिए आवाज उठाने की अपील

    नई दिल्ली: जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता और राज्यसभा सांसद कपिल...