More
    HomeNationalJharkhand Election : झारखंड में VIP सीटों का क्या है हाल? जानिए

    Jharkhand Election : झारखंड में VIP सीटों का क्या है हाल? जानिए

    Published on

    spot_img

    झारखंड विधानसभा चुनाव (Jharkhand Election) में सीएम हेमंत सोरेन, पूर्व सीएम चंपई सोरेन, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी मतगणना में अपने प्रतिद्वंद्वियों से आगे चल रहे हैं।

    अभी तक के आंकड़ों के अनुसार, हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली सरकार में मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर और बन्ना गुप्ता पिछड़ गए हैं। झारखंड विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी भी पिछड़ गए हैं।

    झारखंड में सभी 81 विधानसभा सीटों के रुझान सामने आ गए हैं। चुनाव आयोग की ओर से जारी आंकड़े के अनुसार, इंडिया ब्लॉक 57 सीटों और एनडीए 23 सीटों पर आगे है। निर्दलीय एक सीट पर आगे है।

    चुनाव आयोग के आधिकारिक आंकड़े के अनुसार, झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन बरहेट सीट पर 20469 मतों से आगे हैं। इस सीट पर बीजेपी उम्मीदवार Gamliyel Hembrom दूसरे नंबर पर चल रहे हैं।

    गांडेय सीट पर कल्पना सोरेन 1612 मतों से आगे हैं। यहां भाजपा की मुनिया देवी शुरुआती राउन्ड में बढ़त बनाए हुए थीं लेकिन अब वो पीछे हो गई हैं।

    धनवार से भाजपा के प्रत्याशी पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी 16691 वोटों से आगे चल रहे हैं। JMM के निजामुद्दीन अंसारी इस सीट पर दूसरे नंबर पर हैं।

    सरायकेला सीट पर चार राउंड की गिनती के बाद पूर्व सीएम और भाजपा के प्रत्याशी चंपाई सोरेन ने 28905 मतों से बढ़त बनाई है।

    दुमका में झामुमो के बसंत सोरेन ने भाजपा के सुनील सोरेन पर 5870 मतों की बढ़त बनाई है।

    सिल्ली सीट पर ASJU पार्टी के प्रमुख सुदेश कुमार महतो JMM के अमित कुमार से 10478 मतों से पीछे चल रहे हैं।

    गढ़वा सीट पर हेमंत सरकार के मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर पिछड़ गए हैं। यहां भाजपा के सत्येंद्र नाथ तिवारी 19510 मतों से आगे हैं।

    जमशेदपुर पूर्वी सीट से भाजपा प्रत्याशी और ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास की बहू पूर्णिमा दास साहू 31690 मतों से आगे हैं।

    पोटका सीट पर पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा की पत्नी और भाजपा प्रत्याशी मीरा मुंडा 4991 वोटों से आगे हैं।

    Latest articles

    Delhi Ration Card Online Apply: दिल्ली में नए राशन कार्ड जारी करने की प्रक्रिया शुरू, पूरी व्यवस्था हुई डिजिटल

    Delhi Ration Card Online Apply: दिल्ली की मुख्यमंत्री ने कहा कि राजधानी में नए...

    Bakra Eid से पहले दिल्ली सरकार की सख्ती, अवैध कुर्बानी और पशु बाजारों पर होगी कानूनी कार्रवाई

    Bakra Eid Guidelines: दिल्ली सरकार के मंत्री ने आगामी बकरीद त्योहार (Bakra Eid) को...

    Bandi Sanjay Kumar के बेटे पर POCSO मामला दर्ज, परिवार पर वसूली के आरोप भी

    Hyderabad में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री Bandi Sanjay Kumar के बेटे बंदी भागीरथ साई...

    Abhishek Banerjee ने पश्चिम बंगाल चुनाव प्रक्रिया और हिंसा को लेकर उठाए गंभीर सवाल

    All India Trinamool Congress के वरिष्ठ नेता Abhishek Banerjee ने हाल ही में संपन्न...

    More like this