More
    HomeEntertainmentKangana Ranaut ने दिया विवादित बयान, कहा 99 फीसदी शादी में पुरुषों...

    Kangana Ranaut ने दिया विवादित बयान, कहा 99 फीसदी शादी में पुरुषों का ही होता है दोष…

    Published on

    spot_img

    बॉलीवुड एक्ट्रेस और मंडी से सांसद Kangana Ranaut ने अतुल सुभाष की आत्महत्या को लेकर बड़ा बयान दिया है। कंगना रनौत ने अतुल सुभाष के साथ हुई घटना पर हैरानी जताई है।

    Kangana Ranaut ने संसद के बाहर मीडिया से बात करते हुए अतुल सुभाष के आत्महत्या पर दुख जाहिर किया। कंगना ने इसकी निंदा की और कहा कि पूरा देश इससे शोक में है। पुरुषों के उत्पीड़न पर छिड़ी बहस के बीच कंगना ने कहा है कि एक गलत महिला के कारण महिलाओं पर हो रहे उत्पीड़न को नहीं झुठलाया जा सकता है।

    शादी में 99 फीसदी पुरुषों का दोष होता है- Kangana Ranaut

    उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे मामलों में 99 फीसदी पुरुषों का ही दोष होता है। संसद भवन के बाहर मीडिया से बातचीत में कंगना रनौत ने कहा कि मैं शॉक में हूं। उनका वीडियो दिल दहला देने वाला है। शादी जो हमारे भारतीय परंपराओं तक सीमित है, जब तक वो भारतीय परंपराओं तक बंधी हुई है। लेकिन ये जो केस है कम्यूनिज्म का कीड़ा इसमें हैं, सोशलिज्म का कीड़ा इसमें है, एक तरह से जो निंदनीय फेमिनिज्म है जो उसका पूरा साइड है, उसका कीड़ा इसमें है। तीन चार चीजें इसमें, एक धंधा लोग बना कर करोड़ों रुपए की एक्सटॉर्शन उससे की जा रही थी। जो उस लड़के के बस के बहुत बाहर थी।

    सैलरी से चार गुना ज्यादा मांगे पैसा

    Kangana Ranaut ने आगे कहा कि युवाओं के साथ जो ऐसा हो रहा है ये बहुत गलत है। करोड़ों रुपए मांगे जा रहे थे, जो उनकी कैपिसिटी से बाहर था, ये निंदनीय है। युवाओं पर इस तरह का बोझ नहीं होना चाहिए, जो उनकी सैलरी थी, उससे तीन गुना चार गुना वो प्रोवाइड करा रहे थे।

    Kangana Ranaut ने आगे कहा कि जितनी महिलाओं को हर दिन प्रताड़ित किया जा रहा है, उसे झुठलाया नहीं जा सकता है। 99 फीसदी शादी में पुरुषों का ही दोष होता है, इसलिए ऐसी गलतियां हो जाती हैं। कंगना का ये बयान इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।

    क्या है पूरा मामला?

    आपको बता दें कि बेंगलुरु में रहने वाला अतुल सुभाष ने आत्महत्या कर ली थी। आत्महत्या करने से पहले अतुल ने वीडियो बनाकर अपना पक्ष रखा था। इसके बाद से ही इंटरनेट पर वीडियो वायरल हो रहा है। अतुल सुभाष ने अपनी पत्नी और उसके परिवार पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। आत्महत्या से पहले अतुल ने राष्ट्रपति के नाम पत्र भी लिखा था। जिसमें उन्होंने न्याय प्रणाली पर सवाल खड़े किए थे।

    अतुल ने 24 पेज का सुसाइड नोट भी लिखा था। जिसमें उन्होंने सारी बातें डिटेल में बताई है। अतुल ने फैमिली कोर्ट के जज पर भी आरोप लगाया था। अतुल के भाई ने अतुल की पत्नी और ससुराल वालों के खिलाफ केस दर्ज किया है। बेंगलुरु की पुलिस मामले की जांच करने के लिए उत्तर प्रदेश पहुंची है।

    Latest articles

    Bandi Sanjay Kumar के बेटे पर POCSO मामला दर्ज, परिवार पर वसूली के आरोप भी

    Hyderabad में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री Bandi Sanjay Kumar के बेटे बंदी भागीरथ साई...

    Abhishek Banerjee ने पश्चिम बंगाल चुनाव प्रक्रिया और हिंसा को लेकर उठाए गंभीर सवाल

    All India Trinamool Congress के वरिष्ठ नेता Abhishek Banerjee ने हाल ही में संपन्न...

    Shivpuri Kidnapping: 22 साल की मां और मासूम बच्ची का अपहरण

    Shivpuri Kidnapping: Shivpuri से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 22 वर्षीय...

    ‘उल्टा लटका दूँगा’: टीएमसी सांसद Kalyan Banerjee का Amit Shah के खिलाफ विवादित बयान, गृहमंत्री को ‘गुंडा-जल्लाद’ कहा

    नई दिल्ली: एक बड़े राजनीतिक विवाद में, तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसद कल्याण बनर्जी...

    More like this

    Bandi Sanjay Kumar के बेटे पर POCSO मामला दर्ज, परिवार पर वसूली के आरोप भी

    Hyderabad में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री Bandi Sanjay Kumar के बेटे बंदी भागीरथ साई...

    Abhishek Banerjee ने पश्चिम बंगाल चुनाव प्रक्रिया और हिंसा को लेकर उठाए गंभीर सवाल

    All India Trinamool Congress के वरिष्ठ नेता Abhishek Banerjee ने हाल ही में संपन्न...

    Shivpuri Kidnapping: 22 साल की मां और मासूम बच्ची का अपहरण

    Shivpuri Kidnapping: Shivpuri से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 22 वर्षीय...