More
    HomeNationalKolkata doctor case: कौन हैं मह‍िला वकील कविता सरकार, जो दरिंदे संजय...

    Kolkata doctor case: कौन हैं मह‍िला वकील कविता सरकार, जो दरिंदे संजय रॉय को बचाने अदालत में उतरी

    Published on

    spot_img

    Kolkata doctor case: 8-9 अगस्त को कोलकाता (Kolkata) के आरजी कर अस्‍पताल (RG Kar Hospital) में एक ट्रेनी डॉक्‍टर के साथ रेप किया गया और फिर उसकी हत्या कर दी गई। घटना के बाद पूरे देश में गुस्सा है, महिला सुरक्षा के मुद्दे को लेकर लोग सड़को पर उतर आए हैं। देश की जनता मांग कर रही है कि रेप और हत्या को अंजाम देने वाले संजय रॉय को फांसी की सजा हो, ट्रेनी लेडी डॉक्टर के माता पिता का कहना है कि उन्हें और उनकी बेटी को इंसाफ उस वक्त मिलेगा जब संजय रॉय को फांसी होगी।

    इस सब के बीच केस से जुड़ा एक बड़ा अपडेट आया है। पहले जहां, आरोपी संजय रॉय की तरफ से कोई भी वकील केस लड़ने को तैयार नहीं था, वहीं अब कोर्ट में संजय रॉय का पक्ष रखने के लिए महिला वकील सामने आई है। कविता सरकार नाम की वकील रेप और हत्या के आरोपी संजय रॉय को बचाने के लिए दलील रखती नजर आ सकती है।

    आरजी कर अस्पताल (RG Kar Hospital) रेप और हत्या के केस में आरोपी संजय रॉय का पॉलीग्राफ टेस्ट हो चुका है, इस टेस्ट में आरोपी अपना जुर्म भी कबूल कर चुका है। एक तरफ जहां पूरा देश संजय रॉय के लिए सज़ा-ए-मौत मांग रहा है, तो वहीं संजय रॉय को फांसी के फंदे से बचाने के लिए कविता सरकार खड़ी हो गई हैं। वकील कव‍िता सरकार का कहना है क‍ि संजय रॉय न‍िर्दोष है। चलिए अब आपको बताते हैं कि वकील कविता सरकार कौन है।

    कौन हैं कव‍िता सरकार?
    रेप और हत्या के आरोपी संजय रॉय के केस को अपने हाथों में लेने वाली कविता सरकार पिछले 25 साल से वकालत के पेशे में है। कव‍िता सरकार ने अपनी वकालत की पढ़ाई पश्चिम बंगाल के हुगली के मोहसिन कॉलेज से की है। उन्होंने वकालत की शुरुआत अलीपुर कोर्ट से की थी, इसके बाद वो साउथ एश‍ियन लीगल सर्व‍िसेज एसोस‍िएशन (SALSA) में आ गई। जहां से उन्होंने क्रिमिनल केस लड़ने शुरु किए। संजय रॉय का केस लेते वक्त उन्होंने कहा कि हर किसी को निष्पक्ष सुनवाई का अधिकार है चाहे उस पर जो भी आरोप लगा हो। कव‍िता सरकार क‍िसी भी आरोपी की फांसी की सजा के ख‍िलाफ है। उनका मानना है क‍ि उम्रकैद की सजा क‍िसी भी आरोपी के ल‍िए सबसे बड़ी सजा है।

    Latest articles

    मुस्लिम देश Azerbaijan में हिजाब पर रोक! स्कूलों के गेट से लौटाई जा रहीं लड़कियां

    अजरबैजान (Azerbaijan) से आई यह खबर सिर्फ स्कूल यूनिफॉर्म में बदलाव की नहीं, बल्कि...

    Kapil Sibal का बयान: “मुद्दा सत्ता में बने रहना नहीं, लोगों को वोट का अधिकार देना है”

    राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल (Kapil Sibal) ने SIR को लेकर कहा कि लोकतंत्र में...

    जंतर-मंतर प्रदर्शन से Kapil Sibal का संदेश: शांतिपूर्ण विरोध के जरिए आवाज उठाने की अपील

    नई दिल्ली: जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता और राज्यसभा सांसद कपिल...

    SIR को लेकर निर्वाचन आयोग के बड़े फैसले, दावे-आपत्तियों की अंतिम तारीख बढ़ी

    नई दिल्ली, 26 सितंबर 2026। निर्वाचन आयोग ने शनिवार को SIR (Special Intensive Revision)...

    More like this

    मुस्लिम देश Azerbaijan में हिजाब पर रोक! स्कूलों के गेट से लौटाई जा रहीं लड़कियां

    अजरबैजान (Azerbaijan) से आई यह खबर सिर्फ स्कूल यूनिफॉर्म में बदलाव की नहीं, बल्कि...
    00:09:36