More
    HomeNationalKumar Vishwas News: 'नफरती चिंटू हैं कुमार विश्वास', मनोज मुंतशिर ने आलोचना...

    Kumar Vishwas News: ‘नफरती चिंटू हैं कुमार विश्वास’, मनोज मुंतशिर ने आलोचना का यूं दिया जवाब

    Published on

    spot_img

    Kumar Vishwas News: एक बार फिर कुमार विश्वास का नाम चर्चा में आया है, और इस बार उनका निशाना गीतकार मनोज मुंतशिर (Manoj Muntashir) बने हैं। वहीं, इस बार कुमार विश्वास को उनके कटाक्ष का जवाब भी मिला। दरअसल एक कार्यक्रम में कुमार विश्वास ने कहा था कि इन लोगों ने राम पर फिल्म बनाई। वे ‘कितने मूर्ख हैं, हनुमान जी से कैसी भाषा बुलवा दी और टीवी पर बहस और कर रहे हैं कि वह तो भक्त थे, भगवान थोड़ी थे। भाई मेरे रामजी को कुछ भी कह देना बच जाएगा, लेकिन इनको कुछ कहा न तो रामजी भी नहीं बचा पाएंगे। तुमने छपरियों की लैंग्वेज इस्तेमाल करा दी और फिर कहते हो कि माफी दे दो…हनुमान जी की यात्रा प्रतीक शास्त्र है…”

    कुमार विश्वास का ये बयान देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और फिर मनोज मुंतशिर ने भी कुमार विश्वास पर पलटवार किया। उन्होंने पलटवार करते हुए कुमार विश्वास को “नफरती चिंटू” तक कह डाला। मनोज मुंतशिर ने कहा कि कुमार विश्वास पर पलटवार करते हुए कहा, ”अरे भाई…मेरे कारण किसी की रोजी-रोटी चल रही है, तो चलने दीजिए…बजरंग बली की कृपा है जो मुझे इस लायक बनाया..ये सब छोड़िये और अपने दर्शकों को ये गीत दिखाइए जो मैंने रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के एक वर्ष पूरे होने पर लिखा है। प्रेम बांटिए, श्री राम को दिखाइए, नफरती चिंटुओं को अपने सम्मानित चैनल पर क्यों जगह दे रहे हैं।

    कुमार विश्वास को देखकर ऐसा लगता है कि कुमार विश्वास को अब ऐसे बयान देने की आदत हो गई है। इससे पहले भी कुमार विश्वास ऐसे बयान देते रहे हैं। इससे पहले उन्होंने सोनाक्षी सिन्हा पर तो कभी सैफ अली खान पर तंज कसा है।

    बाबा रामदेव पर भी कसा था तंज

    इससे पहले कुमार विश्वास ने योग गुरु बाबा रामदेव पर भी बिना नाम लिए जुबानी हमला बोला था। तब उन्होंने उनके नमक का जिक्र करते हुए तीखा तंज कसा था। अब कुमार विश्वास के बयान पर बाबा रामदेव ने पलटवार किया है। बाबा रामदेव ने कुमार विश्वास के बयान पर पलटवार करते हुए कहा, ‘कवि हैं।।। जब तक ऐसे दो-चार बातें छौंकेंगे नहीं तो उनका धंधा कैसे चलेगा? कुछ कॉमेडी, कविता करने वालों और न्यूज चैनलों का हमेसा भला होता है तो धन्यवाद।’ ये बयान बाबा रामदेव ने एक निजी चैनल को दिए इंटरव्यू में दिया है।

    दरअसल, इससे पहले कवि कुमार विश्वास ने अपने बयान में बाबा रामदेव पर कहा था, ‘वो अपना प्रोडक्ट ऐसे बेचते हैं कि आप नहीं खरीदो तो सनातन धर्म से उसी दिन इस्तीफा। पैकेट पर लिखा था- 25 लाख साल पुराने हिमालय से निकाला हुआ नमक। नीचे कॉर्नर में लिखा था- एक्सपायरी डेट सात फरवरी।’

    Latest articles

    Bandi Sanjay Kumar के बेटे पर POCSO मामला दर्ज, परिवार पर वसूली के आरोप भी

    Hyderabad में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री Bandi Sanjay Kumar के बेटे बंदी भागीरथ साई...

    Abhishek Banerjee ने पश्चिम बंगाल चुनाव प्रक्रिया और हिंसा को लेकर उठाए गंभीर सवाल

    All India Trinamool Congress के वरिष्ठ नेता Abhishek Banerjee ने हाल ही में संपन्न...

    Shivpuri Kidnapping: 22 साल की मां और मासूम बच्ची का अपहरण

    Shivpuri Kidnapping: Shivpuri से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 22 वर्षीय...

    ‘उल्टा लटका दूँगा’: टीएमसी सांसद Kalyan Banerjee का Amit Shah के खिलाफ विवादित बयान, गृहमंत्री को ‘गुंडा-जल्लाद’ कहा

    नई दिल्ली: एक बड़े राजनीतिक विवाद में, तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसद कल्याण बनर्जी...

    More like this

    Bandi Sanjay Kumar के बेटे पर POCSO मामला दर्ज, परिवार पर वसूली के आरोप भी

    Hyderabad में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री Bandi Sanjay Kumar के बेटे बंदी भागीरथ साई...

    Abhishek Banerjee ने पश्चिम बंगाल चुनाव प्रक्रिया और हिंसा को लेकर उठाए गंभीर सवाल

    All India Trinamool Congress के वरिष्ठ नेता Abhishek Banerjee ने हाल ही में संपन्न...

    Shivpuri Kidnapping: 22 साल की मां और मासूम बच्ची का अपहरण

    Shivpuri Kidnapping: Shivpuri से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 22 वर्षीय...