More
    HomePublic Topअब Motion Sickness से नहीं होंगी उल्टियां, अपनाएं ये आसान उपाय

    अब Motion Sickness से नहीं होंगी उल्टियां, अपनाएं ये आसान उपाय

    Published on

    spot_img

    Motion Sickness : कई लोगों को ट्रेवल (Travel) करने के दौरान मोशन सिकनेस (Motion Sickness )की समस्या होती है। यानि सफ़र के दौरान उल्टी आना, सिरदर्द ( Head ache) चक्कर या पसीना आना हो सकता है। लेकिन अब घबराने की बात नहीं है। नोट कर लीजिए ये आसान उपाय जिससे तुरंत मिलेगी राहत।

    Motion Sickness : लोगों को सफ़र करने के दौरान कई बार मोशन सिकनेस की वजह से परेशानियां होती हैं। जिसकी वजह से ना वो सफ़र का आनंद ले पाते हैं और रास्ते भर उन्हें उल्टी (Vomiting) आती है। घबराहट महसूस होती है। चक्कर, सिरदर्द और पसीना भी आता है।

    विशेषज्ञों के अनुसार यह समस्या ब्रेन को अलग अलग संदेश मिलने के कारण होती है। मोशन सिकनेस से बचने के लिए दवा भी ली जा सकती है, लेकिन इस समस्या को कारण समझने से इससे बचाव के उपाय अपनाने में मदद मिल सकती है। आइए विशेषज्ञों से जानते हैं मोशन सिकनेस के कारण होने वाली परेशानियां।

    मोशन सिकनेस महसूस होने पर क्या करें –

    अगर आप भी मोशन सिकनेस (Motion Sickness) से प्रभावित हैं तो अगली बार कुछ भी ऐसा हो तो ये आसान से उपाय अपनाएं। आपको रिलैक्स फील होगा ।

    • एक प्वाइंट पर सीधा देखने की कोशिश करें। आंखों को ज़्यादा इधर-उधर ना करें ।
    • सफ़र करने के दौरान सही सीट का चुनाव करें। कार में आगे की सीट पर बैठें, ट्रेन में गति की दिशा में मुंह करके बैठें और शिप में बीच में बैठें।
    • कोशिश करें कि खिड़की के पास बैठ सकें। खुली हवा में सांस लेने की कोशिश करें।

    मोशन सिकनेस (Motion Sickness) दूर करने के घरेलू उपाय –

    • सफ़र के दौरान चाय पीते रहें । कोशिश करें कि अदरक वाली चाय पीएं। हो सके तो अदरक भी चबा सकते हैं।
    • नींबू का टुकड़ा खाएं या नींबू पानी पीएं।
    • अपने मुंह में कुछ लौंग रखें और उन्हें धीरे-धीरे चबाएं।
    • सौंफ के बीज – एक चम्मच सौंफ के बीज चबाएं। सौंफ के बीज गैस और सूजन को कम करने में मदद कर सकते हैं।
    • एक चम्मच अजवाइन में एक चुटकी काला नमक मिलाएं और इसे पानी के साथ निगल लें। यह पाचन में मदद कर सकता है और उलटी कम कर सकता है।
    • एक चम्मच जीरा को पानी में उबालें और इसे छान कर पी लें।

    क्या ना करें –

    • मोशन सिकनेस के बचने के लिए यात्रा से पहले भारी खानपान से बचें।
    • यात्रा के दौरान मोबाइल और लैपटॉप के उपयोग से बचें।
    • बहुत ज़्यादा मात्रा में कैफिन युक्त पेय पदार्थ जैसे चाय या कॉफी लेने से बचें

      लंदन के वेस्टमिंस्टर यूनिवर्सिटी में अप्लाइड साइकोलॉजी के प्रोफेसर जॉन गोल्डिंग के अनुसार मोशन सिकनेस (Motion Sickness) के दौरान सांस पर नियंत्रण रखना सबसे अच्छा उपाय है। सांसों पर नियंत्रण रखना बिल्कुल वैसा ही काम करती है जैसे कि मोशन सिकनेस से बचने वाली गोली करती है।

    Latest articles

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां LPG टैंकर सुरक्षित रूप से Strait of Hormuz पार

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां एलपीजी...

    US–Israel–Iran War Live: 2 हफ्ते का सीज़फायर, ‘गोल्डन एज’ की बात—इस्लामाबाद में वार्ता तय

    US–Israel–Iran War Updates: Donald Trump ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अमेरिका...

    US-Israel-Iran War पर बड़ी अपडेट: 5 घंटों में बदला घटनाक्रम, युद्धविराम की ओर कदम

    US-Israel-Iran War: अमेरिका और ईरान युद्ध को लेकर 4 जरूरी बयान आए. इसकी पूरी...

    नालंदा घटना पर भड़कीं Dr. Kanchana Yadav, कहा—“यह सिर्फ एक घटना नहीं, व्यवस्था की सड़ांध”

    राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की राष्ट्रीय प्रवक्ता Dr. Kanchana Yadav ने बिहार के नालंदा...

    More like this

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां LPG टैंकर सुरक्षित रूप से Strait of Hormuz पार

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां एलपीजी...

    US–Israel–Iran War Live: 2 हफ्ते का सीज़फायर, ‘गोल्डन एज’ की बात—इस्लामाबाद में वार्ता तय

    US–Israel–Iran War Updates: Donald Trump ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अमेरिका...

    US-Israel-Iran War पर बड़ी अपडेट: 5 घंटों में बदला घटनाक्रम, युद्धविराम की ओर कदम

    US-Israel-Iran War: अमेरिका और ईरान युद्ध को लेकर 4 जरूरी बयान आए. इसकी पूरी...