Lord’s Test Match: इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज का तीसरा मैच लॉर्ड्स के मैदान में खेला जा रहा है. इंग्लैंड टीम पहले बल्लेबाजी कर रही है. इस मैच में इंग्लैंड के बल्लेबाज जो रूट ने अपने टेस्ट करियर का 33वां शतक जड़ दिया है.
इस उपलब्धि के बाद जो रूट अब टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले इंग्लिश खिलाड़ी बन गए हैं. इसी के साथ जो रूट ने इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे अधिक शतकीय पारी खेलने के मामले में भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा को भी पीछे छोड़ दिया है.
जो रूट ने श्रीलंका के खिलाफ मैच में अपने टेस्ट करियर का 33वां शतक लगाया है. इसके अलावा उन्होंने वनडे क्रिकेट में भी 16 शतक लगाए हुए हैं, जिससे उनके अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में शतकों की संख्या कुल 49 पर जा पहुंची है.
हिटमैन के तौर पर मशहूर इंडिया की वनडे और टेस्ट टीम के कप्तान रोहित शर्मा के नाम अब तक इंटरनेशनल क्रिकेट में 48 शतक हैं. रोहित ने वनडे मैचों में 31, टेस्ट करियर में 12 और टी20 मैचों में भी 5 शतकीय पारी खेली हैं. इससे रोहित के कुल शतकों की संख्या 48 है.
जो रूट अब टेस्ट क्रिकेट में इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले बल्लेबाज बनने से महज एक शतक दूर हैं. वो सबसे ज्यादा शतक जड़ने के मामले में अपनी टीम के ही एलिस्टर कुक के बराबर आ गए हैं, क्योंकि कुक ने भी अपने टेस्ट करियर में कुल 33 शतक लगाए थे.
गौरतलब है कि इन दोनों के अलावा टेस्ट क्रिकेट में इंग्लैंड का कोई अन्य बल्लेबाज 30 या उससे अधिक शतक नहीं लगा पाया है. उनसे पीछे केविन पीटरसन हैं, जिनके नाम टेस्ट मैचों में 23 शतक हैं.
मौजूदा क्रिकेटरों की बात करें तो अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे अधिक सेंचुरी जड़ने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम है. कोहली अब तक इंटरनेशनल क्रिकेट में 80 शतकों के साथ टॉप पर बने हुए हैं. इस लिस्ट में विराट कोहली के बाद जो रूट (49) का ही नंबर आता है और उनके बाद यानी तीसरा स्थान रोहित शर्मा (48) के पास है.


