More
    HomeCrimePratapgarh में प्रेमिका की गोली मारकर हत्या की, फिर खुदकुशी की

    Pratapgarh में प्रेमिका की गोली मारकर हत्या की, फिर खुदकुशी की

    Published on

    spot_img

    उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ (Pratapgarh) में नाराज प्रेमी ने युवती की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद प्रेमिका के घर से करीब तीन सौ मीटर की दूरी पर युवक ने खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली।

    हालांकि, युवती को इलाज के लिए गंभीर हालत में प्रयागराज रेफर कर दिया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

    मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, Pratapgarh जिले के कोहड़ौर इलाके के मदाफरपुर गांव में रहने वाली 22 साल की युवती को दिलीपपुर थाना इलाके के सिंगठी खालसा गांव निवासी उदय राज वर्मा ने उसके घर के सामने गोली मार दी।

    उदय राज वर्मा (30) ने युवती को गोली उस समय गोली मारी जब वह तड़के घर के सामने टहल रही थी। उसे गंभीर हालत में प्रयागराज रेफर किया गया, जहां उसकी रास्ते में ही मौत हो गई।

    लगभग एक घंटे बाद उदय राज वर्मा का शव युवती के घर से महज 300 मीटर की दूरी पर मिला। उसको गोली लगी थी और उसका शव खून से लथपथ था।

    घटना की सूचना मिलने पर Pratapgarh एसपी डॉ. अनिल कुमार भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए।

    इलाके में इस बात को लेकर चर्चा है कि लंबे वक्त से युवती और युवक के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवक, युवती की शादी से नाराज था।

    बीते 15 नवंबर को युवती की शादी हुई थी और वह कल मायके आई थी। इस घटना से इलाके में कोहराम मचा है।

    एसपी ने बताया कि थाना कोहड़ौर के मदाफरपुर गांव में सुबह एक युवती के घायल अवस्था में खेत में मिलने की सूचना प्राप्त हुई। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की। चश्मदीदों ने बताया गया कि दो गोली की आवाज सुनाई दी। उसके बाद एक व्यक्ति को वहां से जाते हुए देखा गया।

    घटनास्थल से लगभग 300 मीटर की दूरी पर उस युवक का शव खेत में पड़ा हुआ मिला। उसके पास से एक तमंचा बरामद हुआ है। जांच में पता चला है कि युवक और युवती दोनों का लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवक, प्रेमिका की ननिहाल का रहने वाला है।

    जांच से प्राप्त तथ्यों और परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। युवती को बेहतर इलाज के लिए एसआरएन प्रयागराज रेफर किया गया था, वहां से सूचना प्राप्त हुई है कि युवती की भी मौत हो गई।

    (आईएएनएस)

    Latest articles

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां LPG टैंकर सुरक्षित रूप से Strait of Hormuz पार

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां एलपीजी...

    US–Israel–Iran War Live: 2 हफ्ते का सीज़फायर, ‘गोल्डन एज’ की बात—इस्लामाबाद में वार्ता तय

    US–Israel–Iran War Updates: Donald Trump ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अमेरिका...

    US-Israel-Iran War पर बड़ी अपडेट: 5 घंटों में बदला घटनाक्रम, युद्धविराम की ओर कदम

    US-Israel-Iran War: अमेरिका और ईरान युद्ध को लेकर 4 जरूरी बयान आए. इसकी पूरी...

    नालंदा घटना पर भड़कीं Dr. Kanchana Yadav, कहा—“यह सिर्फ एक घटना नहीं, व्यवस्था की सड़ांध”

    राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की राष्ट्रीय प्रवक्ता Dr. Kanchana Yadav ने बिहार के नालंदा...

    More like this

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां LPG टैंकर सुरक्षित रूप से Strait of Hormuz पार

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां एलपीजी...

    US–Israel–Iran War Live: 2 हफ्ते का सीज़फायर, ‘गोल्डन एज’ की बात—इस्लामाबाद में वार्ता तय

    US–Israel–Iran War Updates: Donald Trump ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अमेरिका...

    US-Israel-Iran War पर बड़ी अपडेट: 5 घंटों में बदला घटनाक्रम, युद्धविराम की ओर कदम

    US-Israel-Iran War: अमेरिका और ईरान युद्ध को लेकर 4 जरूरी बयान आए. इसकी पूरी...