More
    HomeCrimeLucknow: बहनों को बेचने का था प्लान...इसलिए मारना पड़ा...अरशद ने वीडियो बनाकर...

    Lucknow: बहनों को बेचने का था प्लान…इसलिए मारना पड़ा…अरशद ने वीडियो बनाकर हत्या की वजह बताई

    Published on

    spot_img

    Lucknow: यूपी के लखनऊ के एक होटल में अपनी मां और चार बहनों की हत्या करने का आरोपी 24 साल के अरशद का एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है। अरशद ने वीडियो में हत्या करने की बात कबूली है।

    वीडियो में उसने कहा है कि उसने ये हत्याएं इसलिए की है ताकी उसकी बहनें को बिकने से बचाया जाएं। अरशद ने कहा कि भू-माफियाओं ने उसके घर पर कब्जा कर लिया था। उसकी बहनों को बेच डालने की योजना बनाई गई थी।

    हत्या की बात को अरशद ने कबूला

    वीडियो में अरशद ने कबूला कि उसने अपनी मां और तीन बहनों की हत्या कर दी है। और चौथी बहन मरने वाली थी। उसने वीडियो में शवों को भी दिखाया और कहा कि उनका गला घोंट दिया और उनकी कलाई काट दी। इस हत्या में उनके पिता ने भी मदद की।

    मृतकों की पहचान उसकी मां अस्मा और बहनों आलिया (9), अलशिया (19), अक्सा (16) और रहमीन (18) के रूप में की गई है। घटनास्थल से गिरफ्तार किए गए अरशद ने कहा कि हमारे परिवार ने पड़ोस के लोगों की प्रताड़ना के कारण यह कदम उठाया है। मैंने अपनी मां और बहनों को मार डाला है। जब पुलिस को यह वीडियो मिलेगा, तो उन्हें पता चल जाएगा कि स्थानीय लोग ही इसके लिए जिम्मेदार हैं।

    ये भी पढ़ें- Kanpur: न्यू ईयर पार्टी के दौरान क्लब मालिक ने युवतियों के साथ की छेड़खानी

    वीडियो में अरशद आगे कहता हुआ दिखता है कि उन्होंने हमारे घर पर कब्जा करने के लिए हमें परेशान किया। हमने आवाज उठाई, लेकिन किसी ने नहीं सुनी। 15 दिन हो गए हैं, हम फुटपाथ पर सो रहे हैं, ठंड में भटक रहे हैं। हम नहीं चाहते कि बच्चे ठंड में भटकें। उन्होंने हमारे घर पर कब्जा कर लिया है। अरशद ने कहा कि घर के दस्तावेज हमारे पास हैं। वीडियो में युवक ने कहा कि ये लोग हमारा धर्म परिवर्तन कराना चाहते थे। अरशद ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से न्याय की गुहार लगाई।

    भू-माफिया हमारी बहनों को बेच देते- अरशद

    अरशद ने कहा कि वे भू-माफिया हैं, वे लड़कियों को भी बेचते हैं। उन्होंने हम दोनों को झूठे मामले में फंसाने और हमारी बहनों को बेचने की योजना बनाई है। हम ऐसा नहीं चाहते थे। इसलिए मुझे अपनी बहनों का गला घोंटकर और उनकी कलाई काटकर उन्हें मारने के लिए मजबूर होना पड़ा।  

    Latest articles

    Karnataka SIR में 1.1 करोड़ से ज्यादा मतदाता रिकॉर्ड हटाए जाने का दावा, 62 लाख नाम ‘Permanently Shifted’ श्रेणी में; प्रक्रिया पर उठे गंभीर...

    बेंगलुरु: कर्नाटक (Karnataka) में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान बड़ी...

    गुजरात के Morbi में कुएं का पानी लगातार हिलता दिखा, भूकंप नहीं बल्कि भूजल रिचार्ज है वजह: विशेषज्ञ

    गुजरात | मोरबी: गुजरात के मोरबी (Morbi) जिले के एक गांव में कुएं का...

    Greater Noida Authority की कथित लापरवाही से 6 वर्षीय बच्चे की मौत, कार्रवाई की मांग तेज

    ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण (Greater Noida Authority) की कथित लापरवाही के कारण एक...

    Ghaziabad: सोसायटी की लिफ्ट में दो लोगों के बीच जमकर मारपीट, CCTV वीडियो वायरल

    Ghaziabad: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद स्थित एक रिहायशी सोसायटी की लिफ्ट में दो लोगों...

    More like this