More
    HomeNationalप्रदेशMadhya Pradesh उपचुनाव: कांग्रेस और बीजेपी ने एक-एक सीट जीती

    Madhya Pradesh उपचुनाव: कांग्रेस और बीजेपी ने एक-एक सीट जीती

    Published on

    spot_img

    मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में हुए दो विधानसभा क्षेत्रों के उप-चुनाव के नतीजे घोषित कर दिए गए है। विजयपुर में कांग्रेस और बुधनी में भाजपा ने जीत दर्ज की है।

    राज्य के दो विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव हुए। शनिवार को इन क्षेत्रों में मतगणना हुई। दोनों ही क्षेत्रों के नतीजे आ गए है। विजयपुर विधानसभा क्षेत्र की 21 चक्र की मतगणना पूरी होने के बाद कांग्रेस के उम्मीदवार मुकेश मल्होत्रा को विजयी घोषित कर दिया गया है।

    कांग्रेस उम्मीदवार ने भाजपा उम्मीदवार और मोहन यादव मंत्रिमंडल के सदस्य वन मंत्री रामनिवास रावत पर 7364 वोटों से जीत दर्ज की। कांग्रेस उम्मीदवार मल्होत्रा को एक लाख 469 वोट मिले, वहीं भाजपा उम्मीदवार रावत को 93 हजार 105 वोट हासिल हुए।

    विजयपुर की जीत के बाद कांग्रेस में जश्न का माहौल है। पार्टी के प्रदेश दफ्तर में जमकर आतिशबाजी की गई और मिठाई बांटी गई। कांग्रेस ने इसे कार्यकर्ताओं की मेहनत और भाजपा की नीतियों के खिलाफ दिया गया जनादेश बताया है।

    इसी तरह बुधनी क्षेत्र में कांग्रेस के राजकुमार पटेल का भाजपा के रमाकांत भार्गव के बीच मुकाबला था। यहां शुरुआती दौर में कांग्रेस के उम्मीदवार राजकुमार पटेल आगे चल रहे थे। बाद में भाजपा के रमाकांत भार्गव आगे हो गए।

    यहां हुई 13 राउंड की मतगणना में भाजपा उम्मीदवार रमाकांत भार्गव ने 13 हजार 901 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की। भाजपा उम्मीदवार को एक लाख 7478 वोट मिले, जबकि कांग्रेस उम्मीदवार राजकुमार पटेल को 97577 वोट मिले।

    विजयपुर की हार से सकते में बीजेपी

    Madhya Pradesh के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान के केंद्र सरकार में मंत्री बनने के बाद खाली हुई बुधनी सीट पर मिली जीत से भाजपा खुश है, मगर विजयपुर में मिली हार से सकते में है।

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने कहा है कि यह सीट कांग्रेस की रही है और आजादी के बाद इस सीट पर हुए चुनाव में सिर्फ एक बार ही भाजपा को जीत मिली थी। पार्टी हार के कारणों की समीक्षा करेगी।

    वहीं कांग्रेस नेताओं ने विजयपुर की जीत पर जश्न मनाया, मिठाई बांटी और आतिशबाजी की। विजयपुर की जीत को कार्यकर्ताओं की मेहनत की जीत बताया। उधर, बुधनी में पिछले चुनाव के मुकाबले जीत का अंतर कम होने को पार्टी की बड़ी उपलब्धि बताया।

    Latest articles

    मुस्लिम देश Azerbaijan में हिजाब पर रोक! स्कूलों के गेट से लौटाई जा रहीं लड़कियां

    अजरबैजान (Azerbaijan) से आई यह खबर सिर्फ स्कूल यूनिफॉर्म में बदलाव की नहीं, बल्कि...

    Kapil Sibal का बयान: “मुद्दा सत्ता में बने रहना नहीं, लोगों को वोट का अधिकार देना है”

    राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल (Kapil Sibal) ने SIR को लेकर कहा कि लोकतंत्र में...

    जंतर-मंतर प्रदर्शन से Kapil Sibal का संदेश: शांतिपूर्ण विरोध के जरिए आवाज उठाने की अपील

    नई दिल्ली: जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता और राज्यसभा सांसद कपिल...

    SIR को लेकर निर्वाचन आयोग के बड़े फैसले, दावे-आपत्तियों की अंतिम तारीख बढ़ी

    नई दिल्ली, 26 सितंबर 2026। निर्वाचन आयोग ने शनिवार को SIR (Special Intensive Revision)...

    More like this

    मुस्लिम देश Azerbaijan में हिजाब पर रोक! स्कूलों के गेट से लौटाई जा रहीं लड़कियां

    अजरबैजान (Azerbaijan) से आई यह खबर सिर्फ स्कूल यूनिफॉर्म में बदलाव की नहीं, बल्कि...
    00:09:36

    Kapil Sibal का बयान: “मुद्दा सत्ता में बने रहना नहीं, लोगों को वोट का अधिकार देना है”

    राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल (Kapil Sibal) ने SIR को लेकर कहा कि लोकतंत्र में...

    जंतर-मंतर प्रदर्शन से Kapil Sibal का संदेश: शांतिपूर्ण विरोध के जरिए आवाज उठाने की अपील

    नई दिल्ली: जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता और राज्यसभा सांसद कपिल...