More
    HomeNationalप्रदेशMaha Kumbh Mela ने Uttar Pradesh को पहुंचाया 3 लाख करोड़ का...

    Maha Kumbh Mela ने Uttar Pradesh को पहुंचाया 3 लाख करोड़ का फायेदा

    Published on

    spot_img

    नई दिल्ली, 27 फरवरी (आईएएनएस)। Maha Kumbh Mela: उत्तर प्रदेश 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने के अपने लक्ष्य की ओर तेजी से आगे बढ़ रहा है। इसी कड़ी में प्रयागराज (Prayagraj) में महाशिवरात्रि (Maha Shivratri) पर संपन्न हुए महाकुंभ मेले-2025 (Maha Kumbh Mela 2025) ने राज्य की अर्थव्यवस्था में 3 लाख करोड़ रुपये से अधिक का योगदान दिया है।

    13 जनवरी को शुरू हुए महाकुंभ (Maha Kumbh Mela) के अंतिम दिन उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया पर शेयर किया कि इस उत्सव के दौरान प्रयागराज में गंगा, यमुना और सरस्वती नदियों के संगम पर पवित्र स्नान में 66.21 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

    उद्योग जगत के लीडर्स के अनुसार, इस भव्य उत्सव से वस्तुओं और सेवाओं के माध्यम से 3 लाख करोड़ रुपये (लगभग 360 बिलियन डॉलर) से अधिक का कारोबार होने का अनुमान है, जो महाकुंभ का नाम देश के सबसे बड़े आर्थिक आयोजनों की लिस्ट में जोड़ता है।

    कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CIT) के महासचिव और भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने कहा कि महाकुंभ (Maha Kumbh Mela) शुरू होने से पहले शुरुआती अनुमानों में 40 करोड़ लोगों के आने और करीब 2 लाख करोड़ रुपये के व्यापारिक लेन-देन का अनुमान लगाया गया था।

    हालांकि, देश-विदेश से मिली बेहतरीन प्रतिक्रिया के कारण दुनिया के सबसे बड़े आध्यात्मिक समागम में 66 करोड़ से अधिक लोगों ने भाग लिया, जिससे 3 लाख करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार हुआ।

    मौसमी रूप से कमजोर यात्रा अवधि में मार्च तिमाही में हवाई किराए में भी तेजी रही। यह उछाल महाकुंभ के लिए प्रयागराज की उड़ानों पर केंद्रित था।

    कई व्यावसायिक क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर आर्थिक गतिविधियां देखी गईं, जिनमें आतिथ्य और आवास, खाद्य और पेय क्षेत्र, परिवहन और लॉजिस्टिक्स, धार्मिक पोशाक, पूजा और हस्तशिल्प, कपड़ा और परिधान और दूसरे उपभोक्ता सामान शामिल हैं।

    न केवल प्रयागराज बल्कि 100-150 किलोमीटर के दायरे में आने वाले शहरों और कस्बों में भी व्यापार में शानदार उछाल आया, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्थाएं मजबूत हुईं।

    उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रयागराज के इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ाने के लिए 7,500 करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए।

    राज्य सरकार के अनुसार, 14 नए फ्लाईओवर, छह अंडरपास, 200 से अधिक चौड़ी सड़कें, नए गलियारे, विस्तारित रेलवे स्टेशन और एक आधुनिक हवाई अड्डा टर्मिनल बनाने पर 7,500 करोड़ रुपये खर्च किए गए।

    इसके अलावा, कुंभ मेले (Maha Kumbh Mela) की व्यवस्था के लिए विशेष रूप से 1,500 करोड़ रुपये निर्धारित किए गए।

    –आईएएनएस

    एसकेटी/केआर

    डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

    Latest articles

    Bandi Sanjay Kumar के बेटे पर POCSO मामला दर्ज, परिवार पर वसूली के आरोप भी

    Hyderabad में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री Bandi Sanjay Kumar के बेटे बंदी भागीरथ साई...

    Abhishek Banerjee ने पश्चिम बंगाल चुनाव प्रक्रिया और हिंसा को लेकर उठाए गंभीर सवाल

    All India Trinamool Congress के वरिष्ठ नेता Abhishek Banerjee ने हाल ही में संपन्न...

    Shivpuri Kidnapping: 22 साल की मां और मासूम बच्ची का अपहरण

    Shivpuri Kidnapping: Shivpuri से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 22 वर्षीय...

    ‘उल्टा लटका दूँगा’: टीएमसी सांसद Kalyan Banerjee का Amit Shah के खिलाफ विवादित बयान, गृहमंत्री को ‘गुंडा-जल्लाद’ कहा

    नई दिल्ली: एक बड़े राजनीतिक विवाद में, तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसद कल्याण बनर्जी...

    More like this

    Bandi Sanjay Kumar के बेटे पर POCSO मामला दर्ज, परिवार पर वसूली के आरोप भी

    Hyderabad में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री Bandi Sanjay Kumar के बेटे बंदी भागीरथ साई...

    Abhishek Banerjee ने पश्चिम बंगाल चुनाव प्रक्रिया और हिंसा को लेकर उठाए गंभीर सवाल

    All India Trinamool Congress के वरिष्ठ नेता Abhishek Banerjee ने हाल ही में संपन्न...

    Shivpuri Kidnapping: 22 साल की मां और मासूम बच्ची का अपहरण

    Shivpuri Kidnapping: Shivpuri से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 22 वर्षीय...