More
    HomeNationalMahaKumbh 2025: VIP पास रद्द, अब नहीं जाएंगी गाड़ियां; जानें महाकुंभ में...

    MahaKumbh 2025: VIP पास रद्द, अब नहीं जाएंगी गाड़ियां; जानें महाकुंभ में भगदड़ के बाद क्या-क्या बदलाव

    Published on

    spot_img

    Mahakumbh 2025: महाकुंभ के दौरान एक दुखद घटना घटी, जब मौनी अमावस्या के दिन संगम तट पर भारी भीड़ में भगदड़ मच गई। इसकी वजह से कई लोगों की जानें चली गई। इस घटना के बाद अब प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं, ताकि भविष्य में ऐसी दुर्घटनाओं से बचा जा सके और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। हम आपको बताएंगे की प्रशासन ने ऐसे कौन से खास कदम उठाए जिससे आने वाले समय में ऐसी घटनाओं से बचा जा सके। सबसे पहला है नो-व्हीकल जोन की घोषणा।मेला क्षेत्र को अब पूरी तरह से नो-व्हीकल जोन घोषित किया गया है। इसका मतलब है कि अब किसी भी तरह के वाहन को मेला क्षेत्र में जाने की परमिशन नहीं होगी। पहले मेला क्षेत्र में गाड़ी लेकर जा सकते थे।लेकिन अब इसपर साफ मनाही हो गई है।अब ये फैसला लिया गया है कि गाड़ियों की वजह से जाम और दुर्घटनाओं को रोकने के लिए उन्हें मेला क्षेत्र से बाहर ही रखा जाएगा।

    अब बात करते हैं VVIP पास की , महाकुंभ में अक्सर VVIP लोगों के लिए खास पास जारी किए जाते हैं, ताकि वो आसानी से मेला क्षेत्र में आ सकें।लेकिन भगदड़ की घटना के बाद प्रशासन ने अब VVIP पास को रद्द कर दिया है। अब कोई भी VVIP व्यक्ति मेला क्षेत्र में अपनी गाड़ी के साथ नहीं आ सकता। इससे ये सुनिश्चित होगा कि केवल आम श्रद्धालुओं को ही मेला क्षेत्र में जाने की अनुमति हो और सुरक्षा व्यवस्था में कोई रुकावट न हो।

    अगला है वन-वे मार्ग की व्यवस्था लागू करना। अब मेला प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुरक्षित आवाजाही को देखते हुए मेला क्षेत्र में वन-वे की व्यवस्था लागू की है।इसके तहत अब श्रद्धालु एक की रास्ते से मेला क्षेत्र में आएंगे और दूसरे रास्ते से बाहर जाएंगे। इससे भीड़ के दबाव को नियंत्रित किया जा सकेगा और किसी भी तरह की भगदड़ की स्थिति से बचा जा सकेगा।मेला क्षेत्र के आसपास के जिलों से आने वाले वाहनों को भी अब मेला क्षेत्र में आने की इजाज़त नहीं दी जाएगी। प्रशासन ने वाहन प्रवेश को जिले की सीमा तक रोक दिया है। ये कदम उस क्षेत्र में ट्रैफिक जाम की समस्या को हल करने और सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए उठाया गया है।वाहन पार्किंग की समस्या भी इससे हल होगी और श्रद्धालु पैदल ही मेला क्षेत्र में जा सकेंगे।

    प्रशासन ने 4 फरवरी तक सख्त प्रतिबंध लागू किए हैं। बसंत पंचमी पर होने वाले अमृत स्नान के दौरान सुरक्षा को देखते हुए, शहर में 4 WHEELER गाड़ियों की एंट्री पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है। इस समय तक प्रशासन के निर्देशों का पालन करना ज़रूरी होगा, ताकि मेला क्षेत्र में कोई अव्यवस्था न हो और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। प्रयागराज महाकुंभ मेला एक विशाल धार्मिक आयोजन है, जिसमें देश-विदेश से लाखों लोग भाग लेते हैं। यह आयोजन तब और भी जरूरी हो जाता है, जब लाखों लोग एक ही जगह पर होते हैं। ऐसी स्थिति में सुरक्षा और भीड़ को रोकना सबसे बड़ी चुनौती होती है। भगदड़ जैसी घटनाओं से बचने के लिए प्रशासन ने इन कदमों को उठाया है, ताकि श्रद्धालुओं को सुरक्षित अनुभव मिल सके। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी मेला प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरती जाएगी। प्रशासन की प्राथमिकता अब ये है कि 4 फरवरी को बसंत पंचमी पर अमृत स्नान की व्यवस्था पूरी तरह से सुरक्षित और व्यवस्थित हो। इसके लिए सुरक्षा के खास इंतजाम किए जा रहे हैं और श्रद्धालुओं को हर कदम पर सुविधा दी जा रही है।

    बता दें की 30 जनवरी 2025 को प्रयागराज महाकुंभ के दौरान मौनी अमावस्या के दिन लाखों श्रद्धालु संगम में स्नान करने पहुंचे थे। अचानक मेला क्षेत्र में भगदड़ मच गई, जिसकी वजह से कई लोग घायल हो गए और कुछ श्रद्धालुओं की मौत हो गई। अब इस घटना के बाद कई अहम कदम उठाने की बात की जा रही है। भगदड़ जैसी इस घटना को आगे कभी दोहराया ना जा सके इसके लिए प्रशासन ने पांच बड़े बदलाव लागू किए हैं। इन बदलावों का उद्देश्य मेला क्षेत्र में भीड़ को नियंत्रित करना और सभी श्रद्धालुओं को सुरक्षित रूप से स्नान करने के लिए सुविधा देना है। ये बदलाव प्रशासन के सख्त निर्देशों के तहत किए गए हैं। श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वो मेला क्षेत्र में प्रशासन के निर्देशों का पालन करें। इसके अलावा, सभी से ये भी अनुरोध किया गया है कि वो किसी भी तरह की अव्यवस्था से बचने में सहयोग करें और भीड़-भाड़ से बचे।

    Latest articles

    Bandi Sanjay Kumar के बेटे पर POCSO मामला दर्ज, परिवार पर वसूली के आरोप भी

    Hyderabad में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री Bandi Sanjay Kumar के बेटे बंदी भागीरथ साई...

    Abhishek Banerjee ने पश्चिम बंगाल चुनाव प्रक्रिया और हिंसा को लेकर उठाए गंभीर सवाल

    All India Trinamool Congress के वरिष्ठ नेता Abhishek Banerjee ने हाल ही में संपन्न...

    Shivpuri Kidnapping: 22 साल की मां और मासूम बच्ची का अपहरण

    Shivpuri Kidnapping: Shivpuri से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 22 वर्षीय...

    ‘उल्टा लटका दूँगा’: टीएमसी सांसद Kalyan Banerjee का Amit Shah के खिलाफ विवादित बयान, गृहमंत्री को ‘गुंडा-जल्लाद’ कहा

    नई दिल्ली: एक बड़े राजनीतिक विवाद में, तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसद कल्याण बनर्जी...

    More like this

    Bandi Sanjay Kumar के बेटे पर POCSO मामला दर्ज, परिवार पर वसूली के आरोप भी

    Hyderabad में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री Bandi Sanjay Kumar के बेटे बंदी भागीरथ साई...

    Abhishek Banerjee ने पश्चिम बंगाल चुनाव प्रक्रिया और हिंसा को लेकर उठाए गंभीर सवाल

    All India Trinamool Congress के वरिष्ठ नेता Abhishek Banerjee ने हाल ही में संपन्न...

    Shivpuri Kidnapping: 22 साल की मां और मासूम बच्ची का अपहरण

    Shivpuri Kidnapping: Shivpuri से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 22 वर्षीय...