More
    HomeCrimeपानी में तैरती सिर कटी लाश! इलाके में सनसनी, उलझन में पुलिस,...

    पानी में तैरती सिर कटी लाश! इलाके में सनसनी, उलझन में पुलिस, कैसे सुलझेगा केस ?

    Published on

    spot_img

    महाराष्ट्र के पुणे में महिला की सिर कटी लाश मिलने से सनसनी फैल गई। लाश मुला नदी के किनारे मिली, जिसके बाद इस वारदात से जुड़े कई सवाल खड़े हो गए है।

    महाराष्ट्र के पुणे में एक महिला की लाश ऐसी हालत में मिली जिसने इलाके में सनसनी फैला दी। पुलिस को महिला की लाश मुला नदी के किनारे मिली है। पुलिस ने जांच तो शुरू कर दी है लेकिन ये जांच बेहद मुश्किल होने वाली है। जिस हाल में महिला की लाश बरामद हुई है वो कई सवाल खड़े कर रही है। पुलिस को चैलेंज करने वाले इस केस में कई पेंच है जिनके बारे में हम आगे बात करेंगे। पहले आपको ये बताते है कि इस केस को लेकर फिलहाल पुलिस का क्या कहना है।

    लाश के बारे में क्या जानती है पुलिस ?

    पुणे पुलिस ने इस केस के बारे में बात करते हुए बताया कि महिला की लाश मुला नदी के किनारे, चंदननगर इलाके में मिली। लाश का धड़ और सिर अलग किया गया है। पुलिस को सिर कटे शव की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम पर मिली थी। लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है।

    बेरहमी से ली गई महिला की जान

    अब केस की बात करते हैं, जिस हाल में महिला की सिर कटी लाश मिली उसे देख कर ये तो अंदाजा लगया जा सकता है कि महिला की जान बड़ी बेरहमी से ली गई है। महिला का सिर काटा गया, धड़ और सिर को अलग अलग जगह फेंका गया। ये केस इसलिए भी उलझ जाता है क्योंकि अभी तक ये साफ नहीं हुआ कि लाश को मुला नदी के किनारे फेंका गया या लाश नदी के बहाव में तैरती हुई किनारे पर आ गई। इस बात से भी इनकार नहीं किया जा सकता कि हत्यारा बेहद शातिर है। उसने सबूत मिटाने के लिए लाश को पानी में फेंक दिया, महिला की पहचान ना हो इसलिए गर्दन अलग कर दी।

    हत्यारे तक पहुंचने के लिए पुलिस का प्लान

    अब इस केस को सुलझाने के लिए पुलिस ऐसे मामलो को खंगाल रही है जिनमें महिला या लड़की के गुम होने की रिपोर्ट लिखवाई गई हो। यानी फिलहाल तो पुलिस के पास ऐसा कोई सिरा नहीं है जिसे पकड़ कर हत्यारे तक पहुंचा जा सके। चंदननगर थाना पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता के तहत हत्या और सबूत मिटाने का केस दर्ज कर लिया है।

    Latest articles

    Karnataka SIR में 1.1 करोड़ से ज्यादा मतदाता रिकॉर्ड हटाए जाने का दावा, 62 लाख नाम ‘Permanently Shifted’ श्रेणी में; प्रक्रिया पर उठे गंभीर...

    बेंगलुरु: कर्नाटक (Karnataka) में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान बड़ी...

    गुजरात के Morbi में कुएं का पानी लगातार हिलता दिखा, भूकंप नहीं बल्कि भूजल रिचार्ज है वजह: विशेषज्ञ

    गुजरात | मोरबी: गुजरात के मोरबी (Morbi) जिले के एक गांव में कुएं का...

    Greater Noida Authority की कथित लापरवाही से 6 वर्षीय बच्चे की मौत, कार्रवाई की मांग तेज

    ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण (Greater Noida Authority) की कथित लापरवाही के कारण एक...

    Ghaziabad: सोसायटी की लिफ्ट में दो लोगों के बीच जमकर मारपीट, CCTV वीडियो वायरल

    Ghaziabad: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद स्थित एक रिहायशी सोसायटी की लिफ्ट में दो लोगों...

    More like this